1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. वजन घटाने के लिए खाएं पोषक तत्वों से भरपूर ये बीज, पिघलने लगेगी शरीर में जमा जिद्दी चर्बी

वजन घटाने के लिए खाएं पोषक तत्वों से भरपूर ये बीज, पिघलने लगेगी शरीर में जमा जिद्दी चर्बी

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jul 20, 2025 04:06 pm IST,  Updated : Jul 20, 2025 04:06 pm IST

क्या आप भी अपनी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाना चाहते हैं? अगर हां, तो वजन घटाने के लिए आपको इन बीजों को अपने डाइट प्लान का हिस्सा बना लेना चाहिए।

मोटापे से कैसे छुटकारा पाएं?- India TV Hindi
मोटापे से कैसे छुटकारा पाएं? Image Source : SORA/AI/FREEPIK

खराब लाइफस्टाइल, जरूरत से ज्यादा स्ट्रेस, नींद की कमी, अनहेल्दी डाइट प्लान जैसे तमाम फैक्टर्स मोटापे का कारण बन सकते हैं। क्या आप भी अपने बढ़ते हुए वजन पर काबू पाना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको एक्सरसाइज के साथ-साथ अपने डाइट प्लान पर भी ध्यान देने की जरूरत है। क्या आप जानते हैं कि चिया सीड्स में पाए जाने वाले तत्व आपके बढ़ते हुए वजन पर रोक लगाने में काफी हद तक मददगार साबित हो सकते हैं?

फैट बर्न करने में कारगर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चिया सीड्स में फाइबर और प्रोटीन की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। चिया सीड्स का सेवन करने के बाद पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कर पाता है जिससे ओवरईटिंग से बचा जा सकता है। हर रोज चिया सीड्स कंज्यूम करें और जल्द ही मोटापे से छुटकारा पाएं क्योंकि बढ़ते हुए वजन पर काबू न पाने के कारण आप सेहत से जुड़ी कई गंभीर बीमारियों का शिकार बन सकते हैं।

कैसे करें चिया सीड्स का सेवन?

हाफ गिलास पानी में चिया सीड्स को लगभग एक घंटे के लिए भिगोकर रख दीजिए। अब इसे छान लीजिए। इसके बाद एक गिलास पानी में फूली हुई चिया सीड्स को डाल दीजिए। इस ड्रिंक के टेस्ट को बढ़ाने के लिए आप शहद और नींबू के रस का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। शरीर के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने के लिए हर रोज सुबह-सुबह नियम से खाली पेट इस तरह से चिया सीड्स का सेवन करना शुरू कर दीजिए।

सेहत के लिए फायदेमंद

वेट लॉस के अलावा अगर आप अपनी हड्डियों को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो भी चिया सीड्स का सेवन करना शुरू कर सकते हैं। चिया सीड्स को गट हेल्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है। एनीमिया की समस्या को दूर करने के लिए भी चिया सीड्स को कंज्यूम किया जा सकता है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से चिया सीड्स का सेवन करना बेहद जरूरी है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।