1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कोलेस्ट्रॉल से लेकर बीपी तक, सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मददगार ये ड्राई फ्रूट

कोलेस्ट्रॉल से लेकर बीपी तक, सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मददगार ये ड्राई फ्रूट

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jul 20, 2025 11:00 am IST,  Updated : Jul 20, 2025 11:00 am IST

क्या आप जानते हैं कि हाई कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर समस्याओं को नेचुरली भी दूर किया जा सकता है? आप पोषक तत्वों से भरपूर इस ड्राई फ्रूट को कंज्यूम करना शुरू कर सकते हैं।

कोलेस्ट्रॉल-बीपी को कंट्रोल कैसे करें?- India TV Hindi
कोलेस्ट्रॉल-बीपी को कंट्रोल कैसे करें? Image Source : FILE/FREEPIK

अगर हाई कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं को समय रहते दूर न किया जाए, तो आपकी हार्ट हेल्थ बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। इस तरह की समस्याएं दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों के खतरे को भी काफी हद तक बढ़ा सकती हैं। अगर आप अपने दिल की सेहत को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं, तो आपको गुणों की खान खजूर को अपने डेली डाइट प्लान में शामिल कर लेना चाहिए।

रोज खाएं 2 खजूर

कोलेस्ट्रॉल लेवल पर काबू पाने के लिए खजूर का सेवन किया जा सकता है। इसके अलावा हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे लोगों को भी खजूर का सेवन करने की सलाह दी जाती है। हर रोज दो खजूर खाएं और अपनी हार्ट हेल्थ को मजबूत बनाएं। इसके अलावा खजूर में पाए जाने वाले तत्व आपके शरीर में पैदा हुई खून की कमी को दूर करने में भी कारगर साबित हो सकते हैं। 

हड्डियों को बनाए मजबूत

मैंगनीज, कॉपर और मैग्नीशियम से भरपूर खजूर हड्डियों के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। बोन से जुड़ी समस्याओं की चपेट में आने से बचने के लिए भी खजूर का सेवन किया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अर्थराइटिस के मरीजों को भी इस ड्राई फ्रूट का सेवन करने की सलाह दी जाती है। एनर्जी लेवल्स को बूस्ट करने के लिए भी खजूर को कंज्यूम किया जा सकता है।

गट हेल्थ के लिए फायदेमंद

प्रोटीन रिच खजूर गट हेल्थ को सुधारने में कारगर साबित हो सकता है। खजूर का सेवन कर एसिडिटी की समस्या से भी काफी हद तक राहत मिल सकती है। आप सुबह-सुबह खाली पेट खजूर खाना शुरू कर सकते हैं। हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से इस ड्राई फ्रूट को अपने डाइट प्लान में शामिल करना बेहद जरूरी है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।