1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. मामूली से दिखने वाले ये लक्षण, हो सकते हैं कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का संकेत

मामूली से दिखने वाले ये लक्षण, हो सकते हैं कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का संकेत

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jul 19, 2025 04:01 pm IST,  Updated : Jul 19, 2025 04:12 pm IST

कहीं आप भी इस तरह के लक्षणों को मामूली समझकर नजरअंदाज तो नहीं कर रहे हैं? अगर हां, तो आपको तुरंत सावधान हो जाना चाहिए और अपना चेकअप करवा लेना चाहिए वरना आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं।

जानलेवा बीमारी- India TV Hindi
जानलेवा बीमारी Image Source : SORA/AI

कैंसर के बढ़ते मामले वाकई में चिंता का विषय हैं। बीते कुछ सालों में कैंसर न केवल बढ़ती उम्र के लोगों पर बल्कि कम उम्र के लोगों पर भी हमला बोल रहा है। ज्यादातर मामलों में कैंसर को डिटेक्ट कर पाने में हुई देरी, पेशेंट की जान के लिए खतरा साबित होती है। जितनी जल्दी कैंसर का पता लगता है, सेहत को उतना ही कम नुकसान पहुंचता है। आइए कैंसर के दौरान दिखाई देने वाले कुछ लक्षणों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

बहुत ज्यादा थकावट महसूस होना

दिन भर थकान या फिर कमजोरी महसूस होते रहना, इस तरह का लक्षण कैंसर जैसी घातक बीमारी की तरफ इशारा कर सकता है। थकान और कमजोरी जैसे लक्षणों को लोग अक्सर हल्के में लेते हैं। अगर नींद पूरी करने और रेस्ट करने के बाद भी आपको थकान महसूस होती रहती है, तो आपको एलर्ट हो जाना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ल्यूकेमिया और ब्लड कैंसर के दौरान आपके एनर्जी लेवल्स पर नेगेटिव असर पड़ सकता है।

शरीर में गांठ पड़ना

शरीर के कुछ हिस्सों पर गांठ महसूस होने पर आपको तुरंत अपनी जांच करवा लेनी चाहिए। अगर शरीर पर निकलने वाली गांठ में दर्द महसूस नहीं होता, तो लोग इस लक्षण पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर महसूस होने वाली गांठ कैंसर जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारी की तरफ इशारा कर सकती है।

बेवजह वजन कम होना

ज्यादातर लोगों को लगता है कि अगर उनका वजन कम हो रहा है तो ये एक गुड न्यूज है। लेकिन अगर बिना किसी मेहनत के आपका वजन अचानक से कम होने लगता है, तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए। लिम्फोमा, ल्यूकेमिया या फिर गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्यूमर के दौरान इस तरह का लक्षण नजर आ सकता है। साधारण सा दिखने वाला ये लक्षण आपकी सेहत को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।