1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सुबह-सुबह महसूस होती है थकान, तो इस ड्रिंक से करें दिन की शुरुआत, शरीर में भर जाएगी एनर्जी

सुबह-सुबह महसूस होती है थकान, तो इस ड्रिंक से करें दिन की शुरुआत, शरीर में भर जाएगी एनर्जी

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jul 18, 2025 06:30 am IST,  Updated : Jul 18, 2025 06:30 am IST

क्या आपको भी सुबह-सुबह उठते ही थकान और कमजोरी महसूस होती है? अगर हां, तो आपको पोषक तत्वों से भरपूर इस ड्रिंक को अपने मॉर्निंग डाइट प्लान में जरूर शामिल करना चाहिए।

कैसे करें दिन की शुरुआत?- India TV Hindi
कैसे करें दिन की शुरुआत? Image Source : FREEPIK

क्या आपको दिन की शुरुआत से ही थकावट महसूस होने लगती है? अगर हां, तो इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप शहद और अदरक के पानी को कंज्यूम करना शुरू कर सकते हैं। शहद और अदरक को दादी-नानी के जमाने से सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता रहा है। क्या आपने कभी पोषक तत्वों से भरपूर शहद-अदरक के पानी का सेवन किया है? अगर नहीं, तो आपको भी इस ड्रिंक के कुछ जबरदस्त फायदों के बारे में जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए।

बूस्ट करे एनर्जी लेवल्स

औषधीय गुणों से भरपूर शहद और अदरक का पानी आपके शरीर के एनर्जी लेवल्स को बूस्ट करने में कारगर साबित हो सकता है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सुबह-सुबह खाली पेट इस ड्रिंक का सेवन करने की सलाह दी जाती है। थकान और कमजोरी की समस्या को दूर करने के लिए शहद और अदरक के पानी को डाइट प्लान का हिस्सा बनाया जा सकता है।

गट हेल्थ के लिए फायदेमंद

क्या आप जानते हैं कि ये नेचुरल ड्रिंक आपकी गट हेल्थ को सुधारने में भी असरदार साबित हो सकती है। पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए शहद और अदरक के पानी का सेवन किया जा सकता है। इसके अलावा आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये ड्रिंक सर्दी, खांसी, गले की खराश जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में भी मददगार साबित हो सकती है।

कैसे बनाएं शहद-अदरक का पानी?

शहद और अदरक का पानी बनाना बेहद आसान है। सबसे पहले आपको एक इंच अदरक के टुकड़े को छीलकर कद्दूकस कर लेना है। अगर आप चाहें तो अदरक को छोटे-छोटे टुकड़ों में भी काट सकते हैं। अब एक पैन में एक गिलास गर्म पानी और कद्दूकस की हुई अदरक डालिए। लगभग 5 मिनट तक इस मिक्सचर को अच्छी तरह से बॉइल होने दीजिए। अब इस पानी को एक गिलास में छान लीजिए और फिर इसमें एक स्पून शहद मिलाकर पी जाइए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।