1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. रोज पिएं शहद-दालचीनी का पानी, सर्दी-जुकाम समेत कई समस्याओं से मिल सकता है छुटकारा

रोज पिएं शहद-दालचीनी का पानी, सर्दी-जुकाम समेत कई समस्याओं से मिल सकता है छुटकारा

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jul 17, 2025 10:49 pm IST,  Updated : Jul 17, 2025 10:51 pm IST

बदलते मौसम में अक्सर लोगों को सर्दी, खांसी और जुकाम की समस्या का सामना करना पड़ता है। इस समस्या से राहत पाने के लिए आप शहद और दालचीनी का पानी पीना शुरू कर सकते हैं।

सेहत के लिए फायदेमंद ड्रिंक- India TV Hindi
सेहत के लिए फायदेमंद ड्रिंक Image Source : INDIA TV

शहद और दालचीनी में पाए जाने वाले तमाम औषधीय गुण सेहत के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। आयुर्वेद के मुताबिक इस नेचुरल ड्रिंक को पीने से सेहत पर ढेर सारे पॉजिटिव असर पड़ सकते हैं। महज एक महीने तक हर रोज शहद और दालचीनी का पानी पिएं और खुद-ब-खुद असर देखें। आइए पोषक तत्वों से भरपूर इस ड्रिंक को कंज्यूम करने के कुछ कमाल के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

सर्दी-जुकाम से मिलेगी राहत

बरसाती मौसम में अक्सर लोगों को गले से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। क्या आप भी सर्दी या फिर खांसी या फिर जुकाम की चपेट में आ गए हैं और नेचुरली इस प्रॉब्लम को दूर करना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको औषधीय गुणों से भरपूर शहद और दालचीनी के पानी को अपने डेली डाइट प्लान का हिस्सा बना लेना चाहिए।

हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद

अगर आप अपने दिल की सेहत को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो आप शहद और दालचीनी का पानी पीना शुरू कर सकते हैं। कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए भी इस ड्रिंक को कंज्यूम किया जा सकता है। अगर आप रेगुलरली पोषक तत्वों से भरपूर इस ड्रिंक का सेवन करते हैं, तो दिल से जुड़ी गंभीर और खतरनाक बीमारियों के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

वेट लॉस में कारगर

क्या आप अपनी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाना चाहते हैं? अगर हां, तो शहद और दालचीनी के पानी को अपने डाइट प्लान का हिस्सा बना लीजिए। इस ड्रिंक में मौजूद तत्व आपके शरीर के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में कारगर साबित हो सकते हैं। इसके अलावा इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए भी शहद और दालचीनी के पानी को कंज्यूम किया जा सकता है। कुल मिलाकर शहद और दालचीनी का पानी आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।