1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. महीने भर इस ड्राई फ्रूट को भिगोकर खाएं, बढ़ जाएगी इम्यूनिटी, फौलादी बन जाएगा शरीर

महीने भर इस ड्राई फ्रूट को भिगोकर खाएं, बढ़ जाएगी इम्यूनिटी, फौलादी बन जाएगा शरीर

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jul 17, 2025 06:30 am IST,  Updated : Jul 17, 2025 06:30 am IST

अगर आप इस ड्राई फ्रूड को पानी में भिगोकर खाएंगे, तो आपकी सेहत पर ढेर सारे पॉजिटिव असर पड़ सकते हैं। आइए इस ड्राई फ्रूट को कंज्यूम करने के कुछ कमाल के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

पोषक तत्वों से भरपूर ड्राई फ्रूट- India TV Hindi
पोषक तत्वों से भरपूर ड्राई फ्रूट Image Source : AI GENERATED

ड्राई फ्रूट्स में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक अंजीर भी आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है। अगर आप अंजीर को पानी में भिगोकर कंज्यूम करते हैं, तो आप अपनी सेहत को काफी हद तक मजबूत बना सकते हैं। आइए पोषक तत्वों से भरपूर अंजीर को सही मात्रा में और सही तरीके से कंज्यूम करने के फायदों के बारे में जानते हैं।

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

अंजीर में मौजूद पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स, आपकी हार्ट हेल्थ को मजबूत बनाए रखने में कारगर साबित हो सकते हैं। ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए भी भीगी हुई अंजीर का सेवन किया जा सकता है। भीगे हुए अंजीर दिल से जुड़ी गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करने में असरदार साबित हो सकते हैं। इसके अलावा बॉडी के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने के लिए और वेट लॉस जर्नी को आसान बनाने के लिए भी अंजीर को भिगोकर कंज्यूम किया जा सकता है।

हड्डियों को बनाएं मजबूत

अंजीर में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने में कारगर साबित हो सकते हैं। अगर आप हड्डियों से जुड़ी समस्याओं का शिकार बनने से बचना चाहते हैं, तो आप अंजीर को भिगोकर खाना शुरू कर दीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए हर रोज रात में 2 सूखे अंजीर को एक गिलास या फिर एक कटोरी पानी में भिगोकर रख दीजिए और फिर अगली सुबह खाली पेट इन्हें अच्छी तरह से चबाकर खा लीजिए।

गट हेल्थ के लिए फायदेमंद

फाइबर रिच अंजीर को भिगोकर खाने से आपकी गट हेल्थ पर पॉजिटिव असर पड़ सकता है। पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप भी सुबह-सुबह खाली पेट भीगी हुई अंजीर का सेवन कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आपका पेट ठीक से साफ नहीं हो पाता है, तो अंजीर आपके लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।