1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सावन के मौसम में ऐसे करें अपने दिन की शुरुआत, दूर रहेंगी सेहत से जुड़ी कई समस्याएं

सावन के मौसम में ऐसे करें अपने दिन की शुरुआत, दूर रहेंगी सेहत से जुड़ी कई समस्याएं

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jul 12, 2025 10:25 pm IST,  Updated : Jul 12, 2025 10:25 pm IST

बदलता हुआ मौसम अपने साथ सेहत से जुड़ी कई समस्याएं भी लेकर आता है। बरसाती मौसम में खुद को सेहतमंद बनाए रखने के लिए आपको भी कुछ टिप्स को फॉलो करना शुरू कर देना चाहिए।

मॉनसून में खुद को सेहतमंद बनाए रखें- India TV Hindi
मॉनसून में खुद को सेहतमंद बनाए रखें Image Source : INDIA TV

बरसाती मौसम में गले से जुड़ी समस्याओं के अलावा पेट से जुड़ी समस्याओं, जोड़ों में दर्द, बुखार जैसी दिक्कतों की वजह से आपका शरीर और आपकी सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। अगर आप मॉनसून में खुद को फिट और हेल्दी बनाए रखना चाहते हैं, तो आपको अपने दिन की शुरुआत में कुछ टिप्स को फॉलो करना शुरू कर देना चाहिए। यकीन मानिए ये टिप्स आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकती हैं।

गुनगुने पानी से करें दिन की शुरुआत

बरसाती मौसम में सुबह-सुबह गुनगुना पानी पीने की आदत सेहत पर ढेर सारे पॉजिटिव असर डाल सकती है। गुनगुना पानी न केवल गले के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है बल्कि आपके शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुबह-सुबह गुनगुना पानी पीने से आपका पेट साफ रहता है और पेट से जुड़ी समस्याएं भी आपसे दूर रहती हैं।

जरूरी है फिजिकल एक्टिविटी करना

अगर आप खुद को सेहतमंद बनाए रखना चाहते हैं, तो सुबह के समय एक्सरसाइज जरूर करें। अगर आप जिम जाने के लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं, तो कोई बात नहीं आप घर पर योग भी कर सकते हैं। इसके अलावा घर पर डांस करके भी फिटनेस को बरकरार रखा जा सकता है। ध्यान रहे कि आपको बरसाती मौसम में एक्सरसाइज या फिर वॉक करने के लिए पार्क में जाने से बचना चाहिए।

इम्यूनिटी बढ़ाने वाली खाने-पीने की चीजें

बरसाती मौसम में बीमार पड़ने से बचने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर खाने-पीने की चीजों का सेवन करना बेहद जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक ड्राई फ्रूट्स, हर्बल चाय, मौसमी फल, लौकी-तोरी-भिंडी जैसी सब्जियां, खिचड़ी, दलिया और मूंग दाल जैसी चीजों को डाइट प्लान में शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा आपको अपने शरीर के हाइड्रेशन का ध्यान भी रखना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।