1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. डेंगू है या फिर नहीं, कैसे पता लगाएं? न करें इन लक्षणों को मामूली वायरल समझने की गलती

डेंगू है या फिर नहीं, कैसे पता लगाएं? न करें इन लक्षणों को मामूली वायरल समझने की गलती

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jul 16, 2025 10:35 pm IST,  Updated : Jul 16, 2025 10:35 pm IST

क्या आप डेंगू के कुछ कॉमन लक्षणों के बारे में जानते हैं? अक्सर लोग डेंगू को मामूली वायरल बुखार समझने की गलती कर बैठते हैं जिसकी वजह से उनकी सेहत को भारी खामियाजा भी भुगतना पड़ता है।

डेंगू के लक्षण- India TV Hindi
डेंगू के लक्षण Image Source : AI GENERATED

समय रहते डेंगू का पता लगाना बेहद जरूरी है वरना सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। बरसाती मौसम में डेंगू का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। ऐसे में आपको भी डेंगू के लक्षणों के बारे में जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मॉनसून में डेंगू के साथ-साथ वायरल बुखार की संभावना भी बढ़ जाती है। लेकिन अक्सर लोग डेंगू और वायरल बुखार के लक्षणों में कंफ्यूज हो जाते हैं। आइए इन दोनों के लक्षणों के अंतर के बारे में भी जानते हैं।

गौर करने वाली बात

डेंगू बुखार एक वायरल इंफेक्शन है जो एडीज मच्छर के काटने से होता है। डेंगू की वजह से पेशेंट को हाई फीवर हो सकता है लेकिन वायरल में बुखार का तापमान डेंगू जितना तेज नहीं होता। इसके अलावा अगर आपकी हड्डियों में या फिर जोड़ों में बहुत तेज दर्द हो रहा है, तो हो सकता है कि आपको डेंगू हो। वहीं, वायरल में शरीर में दर्द तो महसूस होता है लेकिन इसकी इंटेंसिटी डेंगू जितनी तेज नहीं होती।

डेंगू के कॉमन लक्षण

अगर तेज बुखार के 2-4 दिन के बाद शरीर पर लाल रंग के चकत्ते दिखाई देने लगें, तो आपको तुरंत सावधान हो जाना चाहिए क्योंकि ये लक्षण डेंगू की तरफ इशारा कर सकता है। शरीर में हर समय थकावट महसूस होना, ये लक्षण भी डेंगू का संकेत साबित हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डेंगू बुखार के लक्षणों में मतली और उल्टी जैसे लक्षण भी शामिल हैं।

जरूरी है सावधानी बरतना

नाक से या फिर मसूड़ों से खून आना, ये लक्षण डेंगू की तरफ इशारा कर सकता है। इसके अलावा हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक भूख न लगने की समस्या भी डेंगू का संकेत साबित हो सकती है। अगर आपको एक साथ इस तरह के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो बिना देरी किए आपको अपना चेकअप करवा लेना चाहिए वरना बाद में आपको पछताना पड़ सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।