1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सावधान! धूप की कमी ही नहीं, इन वजहों से भी कम हो सकता है विटामिन डी का स्तर

सावधान! धूप की कमी ही नहीं, इन वजहों से भी कम हो सकता है विटामिन डी का स्तर

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jul 16, 2025 04:48 pm IST,  Updated : Jul 16, 2025 04:48 pm IST

क्या आपको भी यही लगता है कि सिर्फ धूप की कमी ही विटामिन डी की कमी के लिए जिम्मेदार हो सकती है? अगर हां, तो आज हम आपकी इस गलतफहमी को दूर करने वाले हैं।

विटामिन डी डेफिशिएंसी- India TV Hindi
विटामिन डी डेफिशिएंसी Image Source : INDIA TV

विटामिन डी की कमी को अक्सर लोग धूप की कमी के साथ जोड़कर देखते हैं। ये बात सच है कि धूप की कमी विटामिन डी की कमी का कारण हो सकती है लेकिन इस विटामिन की कमी के कुछ दूसरे कारण भी हो सकते हैं। क्या आप भी विटामिन डी की डेफिशिएंसी के इन दूसरे कारणों के बारे में नहीं जानते हैं? हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर इन कारणों पर भी फोकस किया जाए, तो आप विटामिन डी की कमी को पैदा होने से रोक सकते हैं।

मोटापे की वजह से हो सकती है विटामिन डी की कमी

क्या आपका बॉडी वेट बढ़ रहा है? अगर हां, तो आपको समय रहते अपने बढ़ते हुए वजन पर काबू पा लेना चाहिए क्योंकि मोटापे की वजह से आपके शरीर में विटामिन डी की कमी पैदा हो सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मोटापा अपने साथ सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को लेकर आता है। यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर सही वजन को मेंटेन करने की सलाह देते हैं।

लिवर और किडनी से जुड़ी दिक्कतों से सावधान

अगर आपका लिवर या फिर किडनी सही तरीके से काम नहीं कर पा रहे हैं, तो भी आपके शरीर में विटामिन डी की कमी के पैदा होने की संभावना काफी हद तक बढ़ सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फैटी लिवर से जूझ रहे मरीजों में विटामिन डी की कमी का खतरा ज्यादा हो सकता है। इस विटामिन की कमी को पैदा होने से रोकने के लिए आपको अपनी किडनी और लिवर की सेहत पर भी ध्यान देना चाहिए।

विटामिन डी की कमी और गट हेल्थ

गट हेल्थ से जुड़ी समस्याएं भी विटामिन डी की कमी का कारण बन सकती हैं। इसके अलावा कुछ दवाइयों का सेवन करने के कारण भी शरीर में विटामिन डी की कमी पैदा हो सकती है। अगर आप विटामिन डी की कमी को पैदा होने से रोकना चाहते हैं, तो आपको अपने डाइट प्लान में विटामिन डी से भरपूर खाने-पीने की चीजों को भी शामिल करना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर विटामिन डी की कमी को समय रहते ट्रीट नहीं किया गया तो आपकी बोन हेल्थ बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।