अगर आप अपनी किडनी को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं और किडनी से जुड़ी गंभीर बीमारियों के हमले से बचाव करना चाहते हैं, तो आपको किडनी की साफ-सफाई का ध्यान रखना पड़ेगा। शरीर में मौजूद टॉक्सिक सब्सटेंस को बाहर निकालना बेहद जरूरी है वरना आपकी सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। आइए पोषक तत्वों से भरपूर कुछ ऐसे फलों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं, जो आपके शरीर के लिए नेचुरल डिटॉक्सिफायर साबित हो सकते हैं।
फायदेमंद साबित होगा अनार-संतरा
एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर अनार आपके शरीर से टॉक्सिक सब्सटेंस को बाहर निकालने में कारगर साबित हो सकता है। विटामिन सी रिच संतरा भी किडनी को डिटॉक्सिफाई करने का काम कर सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अनार और संतरा, दोनों फल इम्यूनिटी को भी बूस्ट कर सकते हैं। अगर आप चाहें तो अनार के जूस और संतरे के जूस को पीना शुरू कर सकते हैं।
कर सकते हैं बेरीज का सेवन
बेरीज में पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक बेरीज को किडनी के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। गुर्दे की सफाई के लिए बेरीज का सेवन किया जा सकता है। किडनी को डिटॉक्स करने के लिए केले का सेवन भी किया जा सकता है। बेरीज और केला खाकर आप दिन भर एनर्जेटिक महसूस कर पाएंगे।
फायदेमंद साबित होगा तरबूज-खरबूज
गर्मियों के मौसम में अक्सर तरबूज और खरबूज जैसे हाइड्रेटिंग फलों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तरबूज और खरबूज को नेचुरल डिटॉक्सिफायर माना जाता है। गुर्दे की सफाई के लिए इन फलों को कंज्यूम किया जा सकता है। हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से इन फलों का सेवन करना बेहद जरूरी है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।