1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. हार्ट के मरीजों को कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए? कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया

हार्ट के मरीजों को कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए? कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया

अगर, आप भी हार्ट के मरीज हैं तो हर तरह की एक्सरसाइज आपके हेल्थ के लिए सही नहीं है। कार्डियोलॉजिस्ट बता रहे हैं कि आपको किस तरह का वर्कआउट करना चाहिए?

हार्ट के मरीजों के लिए एक्सरसाइज- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH हार्ट के मरीजों के लिए एक्सरसाइज

एक्सरसाइज सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। अपने आप को फिट रखने के लिए लोग रोजाना एक्सरसाइज करते हैं। यह कई तरह की होती है जिनमें कार्डियो और मसल्स स्ट्रेंथ बढ़ाने वाली एक्सरसाइज प्रमुख मानी जाती हैं। लेकिन अगर कोई व्यक्ति हार्ट की बीमारी से पीड़ित है तो उसके लिए हर तरह की एक्सरसाइज़ सही नहीं मानी जाती है। ऐसे में यह जानना बेहद ज़रूरी है कि हार्ट के मरीजों को किस तरह का वर्कआउट करना चाहिए? साओल हार्ट सेंटर के संस्थापक और एमबीबीएस, एमडी डॉक्टर बिमल छाजेर ने अपने यूट्यूब वीडियो में बताया कि दिल को स्वस्थ रखने और शरीर को एक्टिव रखने के लिए कौन सी एक्सरसाइज ज्यादा फायदेमंद हो सकती है।

हार्ट के मरीजों को कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए?

  • कार्डियो एक्सरसाइज: वॉकिंग, जॉगिंग, साइकिलिंग, स्विमिंग और डांसिंग जैसे एरोबिक एक्सरसाइज हार्ट की स्पीड को बढ़ाते हैं और उसे बहुत देर तक मेंटेन रखते हैं। इससे हार्ट की स्ट्रेंथ बढ़ जाती है और ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है। ऐसे में रोजाना कार्डियो एक्सरसाइज करने से हार्ट को मेहनत करने की आदत बन जाती है। इसे ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल, शुगर और इन्फ्लेमेशन भी कम होता है।

  • मसल्स स्ट्रेंथ एक्सरसाइज: मसल्स स्ट्रेंथ एक्सरसाइज में वेट लिफ्टिंग, पुशअप्स, स्क्वाट्स जैसी एक्सरसाइज की जाती है। इससे वजन कम होता है, बॉडी टोन होती है और इन्सुलिन रजिस्टेंट कंट्रोल होता है। लेकिन इस तरह की एक्सरसाइज करते समय हार्ट की स्पीड अचानक से बढ़ जाती है। ऐसे में इस तरह की एक्सरसाइज हार्ट पेशेंट के लिए सही नहीं है क्योंकि अचानक हार्ट बीट बढ़ना हार्ट अटैक की समस्या को बढ़ा सकता है। हालांकि, मसल्स स्ट्रेंथ एक्सरसाइज उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो लोग हार्ट के मरीज नहीं है।

कौन सी एक्सरसाइज है फायदेमंद?

डॉक्टर बिमल छाजेर कहते हैं कि अगर आप हार्ट के मरीज हैं तो आप योगा, वॉक, साइकिलिंग, स्विमिंग और डांसिंग जैसे कार्डियो एक्सरसाइज को अपने रूटीन में शामिल करें। यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने के साथ आपके हार्ट को भी मजबूत बनाती है. साथ ही अगर आप मसल्स स्ट्रेंथ एक्सरसाइज करना चाहते हैं तो पहले अपने डॉक्टर को ज़रूर कंसल्ट करें।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Latest Health News