1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. 14 दिन तक राजगिरा खाने से क्या होता है? एक्सपर्ट ने बताए कई बेहतरीन फायदे, जानें खाने का सही तरीका?

14 दिन तक राजगिरा खाने से क्या होता है? एक्सपर्ट ने बताए कई बेहतरीन फायदे, जानें खाने का सही तरीका?

राजगिरा सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसका सेवन 14 दिनों तक करने से आपको कई बेहतरीन फायदे मिल सकते हैं? चलिए जानें इसे खाने का सही तरीका और इसके फायदे।

राजगिरा खाने का सही तरीका- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV राजगिरा खाने का सही तरीका

राजगिरा को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद अनाज माना जाता है। यह एक ऐसा सुपरफूड है जो प्रोटीन, फाइबर, आयरन और कई पोषक तत्वों से भरपूर है। यह सिर्फ व्रत में खाया जानेवाला अनाज नहीं है बल्कि इसे डाइट में शामिल करने से ओवरऑल हेल्थ को फायदा मिल सकता है। द योग इंस्टीट्यूट की निदेशन हंसाजी योगेंद्र कहती हैं कि रोजाना 14 दिनों तक नियमित रूप से राजगिरा खाने से कई बदलाव नजर आ सकते हैं? चलिए, जानते हैं राजगिरा के फायदे और क्या है इसे खाने का सही तरीका।

पोषक तत्वों से भरपूर है राजगिरा

राजगिरा को पोषक तत्वों से भरपूर अनाज माना जाता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसे संतुलित डाइट का हिस्सा बनाने से शरीर को जरूरी पोषण मिल सकता है।

14 दिन तक राजगिरा खाने से क्या होता है?

  • बेहतरीन डायजेशन: राजगिरा में अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को बेहतर तरीके से काम करने में मदद कर सकता है। नियमित रूप से राजगिरा खाने से मल त्याग बेहतर हो सकता है और कब्ज जैसी समस्या से राहत पाने में मदद मिल सकती है।

  • वजन कम करने में मददगार: राजगिरा में मौजूद प्रोटीन और फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद कर सकते हैं, जिससे बार-बार भूख लगने से बचा जा सकता है। यह नेचुरली ग्लूटेन-फ्री होता है, जो इसे ग्लूटेन से एलर्जी वाले लोगों के लिए बेहतरीन बनाता है।

  • एनर्जी देने में मददगार: राजगिरा में कार्बोहाइड्रेट के साथ आयरन और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के सामान्य ऊर्जा उत्पादन में भूमिका निभाते हैं।

  • हड्डियों के लिए फायदेमंद: इसमें कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं, जो हड्डियों की सेहत बनाए रखने के लिए जरूरी पोषक तत्व हैं।

कैसे करें सेवन?

राजगिरा को आटे के रूप में रोटी या चीला बनाने में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा इसे खिचड़ी, दलिया या भुने हुए राजगिरा के रूप में भी खाया जा सकता है। शुरुआत में कम मात्रा से शुरू करना बेहतर है और पर्याप्त पानी पीना भी जरूरी है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

 

Latest Health News