A
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बड़ी इलायची खाने से क्या होता है? सेहत के लिए वरदान से कम नहीं, दूर हो सकती है गैस-ब्लोटिंग की समस्या

बड़ी इलायची खाने से क्या होता है? सेहत के लिए वरदान से कम नहीं, दूर हो सकती है गैस-ब्लोटिंग की समस्या

Badi Elaichi Khane ke Fayde: क्या आप जानते हैं कि किचन में रखी बड़ी इलायची आपकी सेहत के लिए कितनी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है?

बड़ी इलायची- India TV Hindi
Image Source : M/S JASHIM ENTERPRISE NURSERY/YT बड़ी इलायची

बड़ी इलायची जिसे काली इलायची भी कहा जाता है सेहत को चौतरफा लाभ पहुंचा सकती है। अगर आप सही मात्रा में और सही तरीके से पोषक तत्वों से भरपूर बड़ी इलायची का सेवन करते हैं, तो सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। हरी इलायची के फायदों के बारे में तो ज्यादातर लोग जानते होंगे लेकिन बड़ी/काली इलायची के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में बहुत लोगों को नहीं पता होगा। इसलिए आज हम आपको बड़ी इलायची के कुछ स्वास्थ्य लाभों के बारे में बताएंगे।

गट हेल्थ के लिए फायदेमंद- बड़ी इलायची में मौजूद तत्व गट हेल्थ पर पॉजिटिव असर डाल सकते हैं। डाइजेशन को सुधारने के लिए बड़ी इलायची का सेवन किया जा सकता है। क्या आपको अक्सर गैस, ब्लोटिंग और अपच जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है? अगर हां, तो आपको अपने डाइट प्लान में बड़ी इलायची को शामिल कर लेना चाहिए। बैड ब्रेथ से छुटकारा पाने के लिए भी बड़ी इलायची को कंज्यूम किया जा सकता है।

हार्ट हेल्थ को मजबूत बनाए- अगर आप ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो बड़ी इलायची का सेवन कर सकते हैं। हार्ट पेशेंट्स भी डॉक्टर से सलाह लेकर बड़ी इलायची को अपने डाइट प्लान में शामिल कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बड़ी इालयची में मौजूद तमाम पोषक तत्व आपके दिल की सेहत को मजबूत बनाए रखने में मददगार साबित हो सकते हैं।

सीने में जकड़न से छुटकारा- क्या आपको अक्सर कफ, जुकाम या फिर सीने में जकड़न महसूस होती रहती है? अगर हां, तो इस तरह की समस्याओं से राहत पाने के लिए बड़ी इलायची का सेवन किया जा सकता है। सांस से जुड़ी दिक्कत होने पर भी बड़ी इलायची को कंज्यूम किया जा सकता है। इतना ही नहीं, पोषक तत्वों से भरपूर बड़ी इलायची आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में असरदार साबित हो सकती है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Health News