1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. पानी में मिलाएं हल्दी और केसर, रोज पिएं औषधीय गुणों से भरपूर ड्रिंक, सेहत को मिलेंगे चौतरफा लाभ

पानी में मिलाएं हल्दी और केसर, रोज पिएं औषधीय गुणों से भरपूर ड्रिंक, सेहत को मिलेंगे चौतरफा लाभ

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Apr 02, 2026 09:00 am IST,  Updated : Apr 02, 2026 09:00 am IST

Turmeric Saffron Water: क्या आपने कभी हल्दी और केसर का पानी पिया है? अगर नहीं, तो आपको इस नेचुरल ड्रिंक का सेवन करने के कुछ जबरदस्त फायदों के बारे में जान लेना चाहिए।

हल्दी-केसर का पानी- India TV Hindi
हल्दी-केसर का पानी Image Source : GLOWING WITH AKANKSHA/YT

हल्दी और केसर, दोनों ही चीजों को पुराने जमाने से सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता रहा है। अगर सही मात्रा में और सही तरीके से हल्दी और केसर को डाइट प्लान का हिस्सा बनाया जाए, तो आप अपनी सेहत को काफी हद तक मजबूत बना सकते हैं। आप हल्दी और केसर का पानी पीना शुरू कर सकते हैं। आज हम आपको पोषक तत्वों से भरपूर हल्दी और केसर का पानी पीने के कुछ कमाल के फायदों के बारे में बताएंगे।

मजबूत बनाए इम्यून सिस्टम- अगर आप रेगुलरली हल्दी और केसर का पानी पीते हैं, तो आप अपने कमजोर इम्यून सिस्टम को मजबूत बना सकते हैं और बार-बार बीमार पड़ने से बच सकते हैं। क्या आप अपनी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाना चाहते हैं? अगर हां, तो हल्दी और केसर का पानी वेट लॉस में कारगर साबित हो सकता है। हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लिमिट में रहकर ही हल्दी और केसर के पानी का सेवन करना चाहिए।

मूड सुधारने में कारगर- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हल्दी और केसर का पानी न केवल आपकी फिजिकल हेल्थ पर बल्कि आपकी मेंटल हेल्थ पर भी पॉजिटिव असर डाल सकता है। औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी और केसर का पानी मूड को सुधारने में मददगार साबित हो सकता है। आयुर्वेद के मुताबिक सुबह-सुबह खाली पेट हल्दी और केसर का पानी पीने की सलाह दी जाती है।

कैसे बनाएं हल्दी-केसर का पानी- सबसे पहले आपको एक पैन में 1 गिलास पानी निकाल लेना है। अब इस पैन में चुटकी भर हल्दी और 3-4 केसर के धागे भी निकाल लीजिए। आपको इस पानी को लगभग 5 से 6 मिनट तक बॉइल करना है। आप गैस बंद करके हल्दी-केसर के पानी को हल्का ठंडा होने दीजिए। अब आप इस पानी को छानकर सुबह खाली पेट पी सकते हैं। कुल मिलाकर हल्दी और केसर का पानी आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।