Appendix pain: अपेंडिक्स, असल में कोई बीमारी नहीं है बल्कि, ये हमारे शरीर का एक अंग है। ये एक उंगली के आकार की थैली होती है जो आपके कोलन से आपके पेट के निचले दाहिने हिस्से में निकलती है। ये बड़ी आंत से जुड़ी होती है। लेकिन, कुछ स्थितियों के कारण ये अंग खराब होने लगता है और तब आम भाषा में इसे अपेंडिक्स बढ़ना या अपेंडिसाइटिस कहते हैं।
अपेंडिक्स क्यों होता है-Appendix causes in hindi?
अपेंडिक्स, असल में अपेंडिसाइटिस की बीमारी है। इसमें शरीर के इस अंग में सूजन आ जाती है। ये किसी वायरल, बैक्टीरियल और पैरासाइट इंफेक्शन के कारण हो सकता है। या यह तब भी हो सकता है जब आपकी बड़ी आंत और अपेंडिक्स को जोड़ने वाली ट्यूब मल द्वारा ब्लॉक हो जाती है या फंस जाती है। साथ ही कई बार ट्यूमर भी अपेंडिसाइटिस का कारण बन सकता है। फिर अपेंडिक्स में दर्द और सूजन हो जाती है।
Image Source : socialcauses_of_appendix_pain
अपेंडिक्स के लक्षण-Appendix pain symptoms
अपेंडिसाइटिस आपके निचले दाएं पेट में दर्द का कारण बनता है। हालांकि, ज्यादातर लोगों में दर्द नाभि के आसपास शुरू होता है और फिर बढ़ता है। जैसे-जैसे सूजन बिगड़ती जाती है, एपेंडिसाइटिस का दर्द आम तौर पर बढ़ता जाता है और स्थिति अधिक गंभीर हो जाती है। इसके अलावा भी अपेंडिक्स के कई लक्षण हैं जैसे
-अचानक दर्द जो पेट के निचले हिस्से के दाहिनी ओर शुरू होता है।
-अचानक नाभि के आस-पास दर्द होना।
-दर्द जो खांसने, चलने या हिलने-डुलने से भी बढ़ जाए।
-बार-बार आती उल्टी
-भूख मन लगना
-कब्ज या दस्त
-पेट फूलना या ब्लोटिंग
अपेंडिक्स कब फटता है?
समय से इलाज न हो पाने पर या फिर बीमारी की पहचान न हो पाने पर अपेंडिक्स की बीमारी बढ़ सकती है। इसमें इंफेक्शन तेजी से बढ़ सकता है और फिर अपेंडिक्स फट सकता है। इसलिए, इस बीमारी को हल्के में न लें। लक्षण दिखते ही डॉक्टर को दिखाएं।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
Latest Health News