A
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. क्या आप भी गलत टाइम पर, गलत तरीके से चेक कर रहे हैं अपना ब्लड प्रेशर, जानिए बीपी चेक करने का सही तरीका

क्या आप भी गलत टाइम पर, गलत तरीके से चेक कर रहे हैं अपना ब्लड प्रेशर, जानिए बीपी चेक करने का सही तरीका

Best Time To Check Blood Pressure: अचानक से चक्कर आना, सिर घूमना, घबराहट होने या असहज महसूस होने पर अगर आपका ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ आता है तो ऐसा नहीं है कि आप बीपी के मरीज है। अक्सर लोग ब्लड प्रेशर चेक करते वक्त गलतियां कर बैठते हैं। जानिए कब और कैसे सही तरीके से ब्लड प्रेशर चेक करें?

ब्लड प्रेशर चेक करने का सही समय और तरीका- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV ब्लड प्रेशर चेक करने का सही समय और तरीका

आजकल लोगों को हाई ब्लड प्रेशर यानि हाइपरटेंशन की बीमारी तेजी से बढ़ रही है। ये एक लाइफस्टाइल डिजीज है, जिसकी चपेट में युवा तेजी से आने लगे हैं। हालांकि कुछ परिस्थितियों में ब्लड प्रेशर हाई होना सामान्य है और उस समय ब्लड प्रेशर चेक करने से मशीन में बीपी की रीडिंग हाई आ सकती है। इसका मतलब ये नहीं है कि आप ब्लड प्रेशर की मरीज हैं। ज्यादातर लोग गलत समय पर और गलत तरीके से ब्लड प्रेशर चेक करते हैं। जिससे रीडिंग ऊपर नीचे हो जाती है। एम्स की डॉक्टर प्रियंका सहरावत (न्यूरोलॉजिस्ट और जनरल फिजिशियन, MD मेडिसिन और DM न्यूरोलॉजी (AIIMS दिल्ली) ने बताया क्या है ब्लड प्रेशर चेक करने का सही समय और तरीका।

डॉक्टर प्रियंका ने बताया कि ब्लड प्रेशर का अंदाजा कैसे लग पाएगा, अगर आप गलत तरीके से और गलत समय पर अपना बीपी चेक कर रहे हैं। ब्लड प्रेशर को आपको सिर्फ और सिर्फ अपने लक्षणों के टाइम पर ही चेक नहीं करना है। ज्यादातर लोग क्या करते हैं कि अगर सिर में दर्द है, घबराहट है, चक्कर आ रहे हैं, अनईजी फील हो रहा है तो लोग अपना ब्लड प्रेशर चेक करने लग जाते हैं। जबकि आपको बीपी की समस्या है या नहीं ये जानने के लिए रेस्टिंग टाइम पर ब्लड प्रेशर चेक करना है। 

ब्लड प्रेशर चेक करने का सही समय क्या है?

आप दिन का कोई समय फिक्स कर लें, जब आप पूरी तरह से रिलेक्स मोड में होते हैं। वैसे ऐसा कोई फिक्स समय नहीं है, लेकिन सुबह से 8-9 बजे और शाम को 8-9 बजे का टाइम ब्लड प्रेशर चेक करने के लिए बेस्ट माना जाता है। आप रोजाना इसी समय अपना ब्लड प्रेशर चेक करें।

बीपी की जांच से पहले क्या नहीं करना चाहिए?

ध्यान रखें कि ब्लड प्रेशर चेक करने से आधा घंटे पहले आपने खाना न खाया हो, कोई एक्सरसाइज नहीं की हो, आप वॉक करके, रनिंग करके या बहुत तेज चलकर नहीं आए हैं, आपने कोई स्मोकिंग नहीं की है, आपने कोई चाय या कॉफी जैसी कैफीन वाली चीज नहीं ली है। अगर आप टॉयलेट नहीं गए हैं तो ब्लड प्रेशर चेक करने से पहले यूरिन पास करके चेक करें। इन बातों का ध्यान रखते हुए ब्लड प्रेशर चेक करेंगे तो इससे अच्छी रीडिंग मिलती है और सही रीडिंग मिलती है।  

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Latest Health News