A
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. नींबू पानी पीने का सबसे अच्छा समय कौन सा होता है? जानें किस वक्त पीने से मिलेगा भरपूर फायदा

नींबू पानी पीने का सबसे अच्छा समय कौन सा होता है? जानें किस वक्त पीने से मिलेगा भरपूर फायदा

Right time to drink lemon water: नींबू पानी पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है, लेकिन इसके लाभ इस बात पर निर्भर करते हैं कि आप इसे किस समय पी रहे हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं नींबू पानी पीने का सबसे अच्छा समय कौन सा है।

नींबू पानी पीने का सबसे अच्छा समय कौन सा होता है?- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK नींबू पानी पीने का सबसे अच्छा समय कौन सा होता है?

गर्मी के मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन करना बेहद जरूरी है। ऐसे में नींबू पानी हर किसी के लिए हेल्दी ऑप्शन हो सकता है। यह शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ साथ एनर्जी देने का भी काम करता है। नींबू पानी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। नींबू पानी पीने से पाचन से जुड़ी समस्याएं जैसे-अपच, गैस, एसिडिटी और कब्ज से छुटकारा मिलता है। लेकिन इसका भरपूर फायदा लेने के लिए इसे सही समय पर पीना बेहद जरूरी है। ऐसे में आप सोच रहे होंगे कि नींबू पानी पीने का सही समय क्या है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि नींबू पानी पीने का सबसे अच्छा समय कौन सा होता है। 

नींबू पानी किस समय पीना चाहिए?

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो नींबू पानी किसी भी वक्त पिया जा सकता है। लेकिन सुबह खाली पेट या ब्रेकफास्ट से पहले इसका सेवन करने से भरपूर फायदा मिलता है। नींबू पानी मेटाबॉलिज्म बूस्ट करता है और वेट लॉस में मदद करता है। ऐसे में इसका भरपूर फायदा उठाने के लिए सुबह खाली पेट नींबू पानी पिएं। 

नींबू पानी के फायदे

वजन घटाने में सहायक
नींबू पानी वेट लॉस में मददगार साबित होता है। नींबू में पेक्टिन फाइबर होता है जो भूख को कंट्रोल करने में मदद करता है और फैट बर्न करने में कारगर साबित होता है। 

स्किन के लिए
नींबू विटामिन सी का बेहतरीन सोर्स माना जाता है, जो स्किन को ग्लोइंग और चमकदार बनाने में मदद करता है। 

इम्यूनिटी
विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर नींबू पानी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में सहायक साबित होता है। 

पाचन के लिए 
नींबू पानी पीने से पाचन से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती है। गैस, अपच की समस्या से छुटकारा पाने के लिए इसका सेवन जरूर करें। 

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है

Latest Health News