A
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. मेलाज्मा होने पर त्वचा की चमक पड़ जाती है फीकी, जानिए ये क्यों होता है, मेलाज्मा को ठीक करने के उपाय क्या हैं?

मेलाज्मा होने पर त्वचा की चमक पड़ जाती है फीकी, जानिए ये क्यों होता है, मेलाज्मा को ठीक करने के उपाय क्या हैं?

Melasma Home Remedies: त्वचा पर निशान झाईं का कारण मेलाज्मा हो सकता है। जानिए मेलाज्मा क्यों और किसे होता है। इससे कैसे बचा जा सकते है। मेलाज्मा के लिए घरेलू उपाय क्या है?

मेलाज्मा क्यों होता है?- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK मेलाज्मा क्यों होता है?

चेहरे पर दाग धब्बे आने से चमक फीकी पड़ जाती है। इसका बड़ा कारण मेलाज्मा को माना जाता है, जिसकी वजह से त्वचा पर भूरे और गहरे रंग के धब्बे बन जाते हैं। सामान्य भाषा में इसे झाईं कहते हैं। ये त्वचा से जुड़ा एक विकार है। इसे हरी त्वचा (Colasma) भी कहते हैं। ज्यादातर महिलाओं में मां बनने के बाद मेलाज्मा के निशान देखे जाते हैं। ये निशान गालों के ऊपरी हिस्से, भौं के ऊपर और लिप्स के ऊपर नजर आते हैं। ये समस्या पुरुषों में भी हो सकती है लेकिन 20 से 50 साल की महिलाओं में मेलाज्मा ज्यादा होता है। जानिए इसके कारण और बचाव के घरेलू उपाय क्या हैं?

मेलाज्मा के कारण

मेलाज्मा होने पर आपकी त्वचा में अनहेल्दी कोशिकाओं या Melanocytes भूरे Melanin का उत्पादन अधिक करने लगती हैं। मेलाज्मा का कारण गर्भावस्था, गर्भनिरोधक गोलियां, हार्मोन में बदलाव या असन्तुलन, हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी, अनुवांशिक और जातीय कारण के अलावा परिवार में मेलाज्मा होने पर भी ये हो सकता है।

मेलाज्मा कितने प्रकार का होता है?

  • चेहरे के बीचोंबीच (Centrofacial )
  • गालों पर (मलार)
  • जबड़ों पर (Mandibular)
  • इसमें सिर, गालों, ऊपरी होठों, नाक और ठोढ़ी पर निशान उभर आते हैं, जो Centrofacial, Melasma का सामान्य रूप होते हैं।

मेलाज्मा को कैसे ठीक करें?

एक रिसर्च के मुताबिक पूरी दुनिया में करीब 5 करोड़ से ज्यादा लोगों को मेलाज्मा (Melasma) की शिकायत है। इसमें 90 प्रतिशत महिलाएं हैं। मेलाज्मा से बचना है या इसे कम करना है तो तेज धूप में जाने से बचें। यूवी रेज के संपर्क में कम से कम रहें। सूरज की रोशनी में ज्यादा समय रहने से मेलाज्मा होने की संभावना बढ़ जाती है। आचार्य बाल कृष्ण ने बताया कि कुछ चीजों का इस्तेमाल करने से मेलाज्मा को कम किया जा सकता है। 

हल्दी, बेसन और दूध- चेहरे पर हल्दी पाउडर और बेसन को समान मात्रा में दूध में घोलकर लगाएं। इस पेस्ट को पूरे चेहरे पर लगा लें। सूखने पर गुनगुने पानी से धो लें। इससे चेहरे की चमक बनी रहती है और दाग भी कम होते हैं। हल्दी त्वचा के दाग कम करती है और चेहरे पर चमक लाती है। वहीं बेसन और दूध भी त्वचा के दागों को कम करने में असरदार है।

एलोवेरा- अगर आपके घर में एलोवेरा का पौधा है तो चेहरे पर ताजा एलोवेरा जेल निकालकर लगाएं। इससे दाग-धब्बे कम होंगे और एलोवेरा मुंहासों को भी खत्म करता है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

 

 

Latest Health News