A
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. घर पर ब्लड प्रेशर चेक करने का सबसे सटीक तरीका, डॉक्टर ने बताया स्टेप-बाय-स्टेप क्या करना चाहिए, कितनी बार चेक करें BP

घर पर ब्लड प्रेशर चेक करने का सबसे सटीक तरीका, डॉक्टर ने बताया स्टेप-बाय-स्टेप क्या करना चाहिए, कितनी बार चेक करें BP

BP Check At Home Step By Step Guide: घर पर बीपी की मशीन से आप आसानी से ब्लड प्रेशर चेक कर सकते हैं। इसके लिए डॉक्टर ने स्टेप-बाय-स्टेप गाइट टिप्स शेयर किए हैं। जानिए दिन में कितनी बार और कैसे चेक करें ब्लड प्रेशर।

घर में बीपी कैसे चेक करें- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK घर में बीपी कैसे चेक करें

दिल की बीमारियों से बचना है तो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखना बहुत जरूरी है। आजकल बीपी चेक करने की मशीन आने लगी हैं, जिनसे आप घर में अपने आप ब्लड प्रेशर की जांच कर सकते हैं। हालांकि मशीन की सही रीडिंग के लिए आपको ब्लड प्रेशर चेक करने का सही तरीका पता होना जरूरी है। कार्डियोथोरेसिक सर्जन डॉक्टर जेरेमी लंदन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर घर में रक्तचाप मापने का सबसे प्रभावी तरीका बताया है। जिससे सटीक रीडिंग आए। आइये जानते हैं घर में ब्लड प्रेशर चेक करने के स्टेप-बाय-स्टेप गाइड क्या हैं और दिन में कितनी बार ब्लड प्रेशर चेक करना चाहिए?

घर में ब्लड प्रेशर चेक करने का सही तरीका?

  1. बीपी मापने से पहले 10 से 15 मिनट किसी रिलेक्स कुर्सी पर पीठ टिकाकर आराम से बैठ जाएं और शरीर को रिलेक्स रखें।

  2. जब आपको ब्लड प्रेशर चेक करना हो उससे पहले किसी तरह का व्यायाम न करें, शराब और कॉफी न पीएं।

  3. बीपी मापने से 30 मिनट पहले धूम्रपान न करें। ब्लड प्रेशर चेक करने से पहले पेशाब करके आएं और मूत्राशय खाली कर लें।

  4. अपने पैरों को सीधा करके जमीन पर सपाट रखें। कलाई कफ के बजाय बाजू कफ का इस्तेमाल करें, इससे सही पता चलता है।

  5. अब बीपी चेक करने वाले कफ को बाजू पर कोहनी से 1-2 उंगली ऊपर लगाएं। बाजू जहां कफ पहना है वहां कोई कपड़ा नहीं होना चाहिए।

  6. कफ को इतना कसें कि वह आपकी बांह पर आराम से बैठ जाए और अपनी जगह से ऊपर नीचे न खिसके। लेकिन इतना भी कसकर न बांधें कि परेशानी होने लगे।

  7. कप के अंदर उंगली डालने के लिए जगह हो इतना टाइट रखें और अब अपनी बांह को आराम से टेबल पर हार्ट के लेवल पर रखें।

  8. मीटर ऑन करें और हाथ को सीधा रखें, मुट्ठी बांधकर न रखें। इस तरह दो बार अपना ब्लड प्रेशर चेक करें और रीडिंग नोट करें।

1 दिन में कितनी बार बीपी चेक करना चाहिए?

अगर आपको ब्लड प्रेशर की समस्या नहीं है तो साल में 1-2 बार बीपी चेकअप करवा सकते हैं। अगर बीपी के मरीज हैं और घर में रक्तचाप मापने की मशीन है, तो दिन में कम से कम 2 बार ब्लड प्रेशर चेक करें। सबसे अच्छा तरीका है कि 7-10 दिन तक सुबह और शाम ब्लड प्रेशर चेक करें और रीडिंग नोट करें। अब सारी रीडिंग का औसत निकालें। इससे सही तरीके से आप अपना ब्लड प्रेशर जान पाएंगे। 

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Latest Health News