आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हर साल 29 सितंबर के दिन को वर्ल्ड हार्ट डे यानी विश्व हृदय दिवस के तौर पर मनाया जाता है। बीते कुछ सालों में लगातार दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने दिल की सेहत को लेकर सावधान हो जाएं। आइए कुछ ऐसी टिप्स के बारे में जानते हैं, जो आपके दिल की सेहत को मजबूत बनाने में असरदार साबित हो सकती हैं।
फॉलो करें हेल्दी-बैलेंस्ड डाइट प्लान
हार्ट हेल्थ की मजबूती के लिए हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट प्लान फॉलो करना बेहद जरूरी है। ज्यादा नमक या फिर ज्यादा चीनी खाने से बचना चाहिए वरना दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। दिल को स्वस्थ बनाए रखने के लिए आप सही मात्रा में और सही तरीके से एवोकाडो, ग्रीन लीफी वेजिटेबल्स, ड्राई फ्रूट्स, मछली जैसे सुपर फूड्स का सेवन कर सकते हैं।
छोड़ दीजिए ये आदतें
क्या आप धूम्रपान या फिर तंबाकू का सेवन करते हैं? अगर हां, तो आपको बता दें कि इस तरह की बुरी आदतें आपके दिल की धड़कनों के लिए घातक साबित हो सकती हैं। इसके अलावा अगर आप अपने दिल की सेहत को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं, तो आपको शराब पीने की आदत को भी जल्द से जल्द छोड़ देना चाहिए। जंक फूड, ऑयली फूड और प्रोसेस्ड फूड्स खाने की आदत से भी दूरी बना लेने में ही आपके दिल की भलाई है।
गौर करने वाली बात
बढ़ता तनाव दिल के दौरे के खतरे को बढ़ा सकता है। इसलिए स्ट्रेस मैनेजमेंट पर फोकस करें। हेल्दी हार्ट के लिए नींद पूरी करना भी बेहद जरूरी है। इसके अलावा फिजिकल एक्टिविटी भी दिल के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मददगार साबित हो सकती है। योग, स्विमिंग, वॉकिंग, साइकिलिंग जैसी फिजिकल एक्टिविटीज दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने में कारगर साबित हो सकती हैं।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
Latest Health News