विटामिन डी न केवल आपकी हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए बल्कि आपकी ओवरऑल हेल्थ की मजबूती के लिए भी एक बेहद जरूरी पोषक तत्व है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शरीर में जब विटामिन डी की ज्यादा डेफिशिएंसी हो जाती है, तब हेल्थ एक्सपर्ट्स डाइट प्लान में विटामिन डी रिच फूड्स को शामिल करने के साथ-साथ विटामिन डी सप्लीमेंट्स लेने की सलाह भी देते हैं।
क्या है विटामिन डी सप्लीमेंट्स लेने का सही तरीका?
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक विटामिन डी सप्लीमेंट्स को सुबह के समय खाने का साथ लिया जा सकता है। जब आपको विटामिन डी सप्लीमेंट्स लेने की सलाह दी जाए, तब आपको अपने खाने में हेल्दी फैट्स को जरूर शामिल करना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खाली पेट विटामिन डी सप्लीमेंट्स नहीं लेने चाहिए।
गौर करने वाली बात
कुछ लोग विटामिन डी की जगह सिर्फ कैल्शियम पाउच लेने लगते हैं। दरअसल, विटामिन डी के बिना कैल्शियम बॉडी में ठीक तरीके से अब्जॉर्ब नहीं हो पाती है। यही वजह है कि कैल्शियम के साथ विटामिन डी भी लेना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक सिर्फ कैल्शियम लेने से आर्टरी ब्लॉकेज और किडनी स्टोन जैसी बीमारियों का खतरा काफ हद तक बढ़ सकता है।
घातक साबित हो सकती है सप्लीमेंट्स की ओवरडोज
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आप विटामिन डी सप्लीमेंट्स को ज्यादा मात्रा में कंज्यूम करते हैं, तो आपकी सेहत पर पॉजिटिव की जगह नेगेटिव असर पड़ सकता है। डॉक्टर की सलाह के बिना अपनी मर्जी से विटामिन डी सप्लीमेंट्स या फिर कैल्शियम की डोज लेना घातक साबित हो सकता है। हालांकि, सही मात्रा में और सही तरीके से विटामिन डी सप्लीमेंट्स लेने से आपकी बोन हेल्थ को काफी हद तक सुधारा जा सकता है।
| ये भी पढ़ें: |
|
नहीं लगी है चोट, फिर भी शरीर में पड़ने लगे हैं नील, किन जरूरी पोषक तत्वों की कमी का संकेत? |
|
खाली पेट चबा लीजिए हरी इलायची, बाल भी बांका नहीं कर पाएंगी सेहत से जुड़ी ये समस्याएं |
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।