1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. खाली पेट चबा लीजिए हरी इलायची, बाल भी बांका नहीं कर पाएंगी सेहत से जुड़ी ये समस्याएं

खाली पेट चबा लीजिए हरी इलायची, बाल भी बांका नहीं कर पाएंगी सेहत से जुड़ी ये समस्याएं

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Sep 27, 2025 06:30 am IST,  Updated : Sep 27, 2025 06:30 am IST

हरी इलायची में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपकी सेहत को चौतरफा लाभ पहुंचा सकते हैं। आइए किचन के इस मसाले के कुछ कमाल के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानते हैं।

हरी इलायची- India TV Hindi
हरी इलायची Image Source : FREEPIK

क्या आपको भी यही लगता है कि किचन में रखी हरी इलायची का इस्तेमाल सिर्फ खाने-पीने की चीजों के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए क्योंकि हरी इलायची सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में कारगर साबित हो सकती है। हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानने के बाद आप भी हर रोज हरी इलायची चबाना शुरू कर देंगे।

गट हेल्थ के लिए फायदेमंद

अगर आप अपनी गट हेल्थ को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो हरी इलायची चबा सकते हैं। हर रोज सुबह-सुबह खाली पेट हरी इलायची चबाने से गैस, अपच और ब्लोटिंग जैसी पेट से जुड़ी समस्याएं दूर रहती हैं। इसके अलावा इलायची ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों के खतरे को कम करने में भी असरदार साबित हो सकती है।

बूस्ट करे एनर्जी लेवल्स

हरी इलायची में मौजूद तत्व बॉडी के एनर्जी लेवल्स को बूस्ट करने में मददगार साबित हो सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि थकान और कमजोरी को दूर करने से लेकर मूड को इम्प्रूव करने तक, पोषक तत्वों से भरपूर हरी इलायची आपकी फिजिकल हेल्थ और मेंटल हेल्थ को ढेर सारे फायदे पहुंचा सकती है। हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से हरी इलायची का सेवन करना बेहद जरूरी है।

सर्दी-जुकाम से मिलेगी राहत

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक सर्दी-जुकाम की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी आप हरी इलायची को अपने डाइट प्लान का हिस्सा बना सकते हैं। अगर आप अपनी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाना चाहते हैं, तो भी हरी इलायची को चबाना शुरू कर सकते हैं। कुल मिलाकर हरी इलायची में पाए जाने वाले तमाम औषधीय गुण आपकी सेहत पर पॉजिटिव असर डालते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।