1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सीने में भारीपन या फिर सांस लेने में हो रही है तकलीफ, कहीं लंग्स में कोई गड़बड़ी तो नहीं, हो जाएं सावधान

सीने में भारीपन या फिर सांस लेने में हो रही है तकलीफ, कहीं लंग्स में कोई गड़बड़ी तो नहीं, हो जाएं सावधान

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Sep 26, 2025 07:35 am IST,  Updated : Sep 26, 2025 07:35 am IST

कहीं आप भी बॉडी में दिखाई देने वाले इन लक्षणों को मामूली समझने की गलती तो नहीं कर रहे हैं? आइए कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में जानते हैं, जो लंग्स की खराब सेहत का संकेत साबित हो सकते हैं।

लंग से जुड़ी बीमारियां- India TV Hindi
लंग से जुड़ी बीमारियां Image Source : FREEPIK

शरीर में दिखाई देने वाले लक्षण अक्सर पहले ही चेतावनी देने की कोशिश करते हैं कि आपकी बॉडी के इस पार्ट में कुछ गड़बड़ी हो रही है। जो लोग इन लक्षणों को समय रहते पहचान पाते हैं, उनकी सेहत को ज्यादा बिगड़ने से बचाया जा सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताएंगे, जिन्हें देखते ही आपको सावधान हो जाना चाहिए क्योंकि ये लक्षण फेफड़ों से जुड़ी बीमारी की तरफ इशारा कर सकते हैं।

सीने में भारीपन महसूस होना

सीने में भारीपन महसूस होने पर अक्सर लोग इस लक्षण को गैस-एसिडिटी समझने की गलती कर बैठते हैं। लेकिन जरूरी नहीं है कि ये लक्षण गैस या फिर एसिडिटी का हो क्योंकि लंग से जुड़ी बीमारी में भी ये लक्षण महसूस हो सकता है। सीने में भारीपन, सांस लेने में तकलीफ या फिर सांस फूलना, इस तरह के लक्षण महसूस होने पर तुरंत अपनी जांच करवा लीजिए।

सांस लेते समय आवाज आना

अगर सांस लेते समय घरघराहट महसूस हो या फिर सीटी जैसी आवाज सुनाई दे, तो ये लक्षण लंग से जुड़ी बीमारी का संकेत साबित हो सकता है। लंग से जुड़ी बीमारी की वजह से लगातार खांसी की समस्या हो सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर खांसी में खून या फिर बलगम आए, तो समझ जाइए कि आपके फेफड़ों की सेहत खराब हो रही है।

जरूरी है चेकअप करवाना

लंग से जुड़ी बीमारी की वजह से आपके शरीर के एनर्जी लेवल्स बुरी तरह से प्रभावित हो सकते हैं। जरूरी नहीं है कि थकान और कमजोरी जैसे लक्षण मामूली हों। लंग डैमेज होने पर अचानक से आपका वजन भी कम हो सकता है। अगर आपको एक साथ इस तरह के लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो आपको जल्द से जल्द अपना चेकअप करवा लेना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।