1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. गैस-कब्ज जैसी समस्याएं शरीर को पहुंचा सकती हैं भारी नुकसान, बेहतर हाजमे के लिए खाएं ये लाल रंग की सब्जी

गैस-कब्ज जैसी समस्याएं शरीर को पहुंचा सकती हैं भारी नुकसान, बेहतर हाजमे के लिए खाएं ये लाल रंग की सब्जी

 Written By: Pankaj Kumar Edited By: Vanshika Saxena
 Published : Sep 27, 2025 09:38 am IST,  Updated : Sep 27, 2025 09:38 am IST

क्या आपको भी अक्सर पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है? अगर हां, तो आपको समय रहते स्वामी रामदेव द्वारा बताए गए टिप्स को फॉलो करना शुरू कर देना चाहिए वरना आपको लेने के देने पड़ सकते हैं।

हाजमे को सुधारने के लिए क्या करें?- India TV Hindi
हाजमे को सुधारने के लिए क्या करें? Image Source : FREEPIK

चुकंदर को अक्सर लोग सिर्फ सलाद समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन हकीकत ये है कि ये लाल रंग की सब्जी न केवल शरीर में खून बढ़ाने का काम करती है बल्कि आंतों की गंदगी को साफ करने में भी असरदार साबित हो सकती है। चुकंदर में मौजूद फाइबर कब्ज को खत्म करता है, पाचन को बैलेंस रखता है और आंतों की सफाई करता है। आंतों के बारे में तो आपको पता ही है कि ये हमारी सेहत का असली तख्त-ओ-ताज हैं। आंतों को 'सेकेंड ब्रेन' भी कहा जाता है क्योंकि दिमाग और दिल से लेकर इम्यूनिटी तक का पूरा निजाम इन्हीं के हवाले है।

क्या कहती है रिसर्च?

दिमाग की तरह आंतें भी पूरे शरीर का बैलेंस बनाने का काम करती हैं। रिसर्च कहती है कि हमारी 80% से 90% इम्यूनिटी गट हेल्थ पर डिपेंडेंट है, मतलब अगर आंतें खराब तो शरीर बीमार। लेकिन देश में 'इंटेस्टाइनल हेल्थ' को लेकर हाल कुछ ठीक नहीं है। आईसीएमआर की ताजा स्टडी कहती है कि करीब 10 करोड़ लोग आंतों की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। आईबीएस यानी इर्रिटेबल बॉवेल सिंड्रोम हर साल 15% की रफ्तार से बढ़ रहा है। डब्लूएचओ के मुताबिक इसमें बड़ा रोल टेंशन प्ले कर रही है। सिर्फ तनाव की वजह से 77% लोगों का हाजमा खराब है जो धीरे-धीरे डायबिटीज, हार्ट डिजीज और ऑटोइम्यून बीमारियों तक की एंट्री का रास्ता खोल देता है।

बेहद फायदेमंद चुकंदर

गट हेल्थ के लिए चुकंदर काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। क्या आप लीकी गट सिंड्रोम के बारे में जानते हैं जिसमें आंतों की दीवार टूट जाती है, पोषक तत्व ब्लड तक नहीं पहुंच पाते, उल्टे टॉक्सिन्स सीधे खून में मिल जाते हैं और एलर्जी-माइग्रेन की परेशानी शुरू हो जाती है? आंतें सिर्फ पेट की दीवार नहीं, आपकी पूरी जिंदगी का संतुलन हैं। अगर आंतें बिगड़ीं, तो समझ लीजिए शरीर का पूरा निजाम बिगड़ जाएगा। चुकंदर न केवल आपके हाजमे पर बल्कि आपकी ओवरऑल हेल्थ पर पॉजिटिव असर डाल सकता है। चुकंदर खाने से आपकी त्वचा में नेचुरल चमक आने लगेगी, दिमाग तेज हो जाएगा, इम्यूनिटी मजबूत हो जाएगी, कैंसर का खतरा कम हो जाएगा और आंतों की सफाई भी होगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस सुपर फूड में 1.7% विटामिन सी, 6% पोटैशियम, 8% मैंगनीज, 14% फोलेट, 20% फाइबर और 3.4% प्रोटीन मौजूद होता है।

कैसे करें चुकंदर का सेवन?

आप चुकंदर को सलाद की तरह खा सकते हैं। अगर आप चाहें तो चुकंदर को कद्दूकस करके हलवा बना सकते हैं। इसके अलावा चुकंदर को आटे में मिलाकर रोटियां भी बनाई जा सकती हैं। चुकंदर के जूस को खाली पेट पीने से भी आपकी गट हेल्थ को काफी हद तक सुधारा जा सकता है। आप पाचन को परफेक्ट बनाने के लिए सुबह उठकर गुनगुना पानी पिएं, एलोवेरा-आंवला-गिलोय लें, बाजार की चीजें खाने से बचें, पानी को उबालकर पिएं और रात में हल्का खाना खाएं। कब्ज की छुट्टी करने के लिए सौंफ और मिश्री चबाना, जीरा-धनिया-सौंफ का पानी पीना और खाने के बाद भुनी अदरक खाना फायदेमंद साबित हो सकता है।

अपनाएं आयुर्वेदिक उपाय

गैस से छुटकारा पाने के लिए अंकुरित मेथी खाएं, मेथी का पानी पिएं, अनार खाएं, त्रिफला चूर्ण लें और खाना अच्छे से चबाएं। आंतों को मजबूत बनाने के लिए गुलाब के पत्ते, सौंफ, इलायची और शहद को मिलाकर पेस्ट बनाएं और रोजाना 1 चम्मच खाएं। इसके अलावा आप पेट को साफ रखने के लिए रोज गाजर, चुकंदर, लौकी, अनार, सेब का जूस निकालकर पी सकते हैं। खराब पाचन को सुधारने के लिए पंचामृत का सेवन भी किया जा सकता है। जीरा, धनिया, सौंफ, मेथी और अजवाइन की एक-एक चम्मच लें, मिट्टी/कांच के ग्लास में डालें, रात में पानी में भिगोएं और सुबह 11 दिन तक खाली पेट पिएं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।