खराब लाइफस्टाइल से पेट फूलने की समस्या कई गुना बढ़ जाती है। पेट फूलने से सांस लेने में, बैठने या लेटने में भी परेशानी होने लगती है। लेकिन सही डाइट से पेट फूलने की समस्या को हमेशा के लिए खत्म किया जा सकता है। खाने में ऐसी चीजों को शामिल करें जिससे पेट फूलने से बचा जा सके। हेल्दी और खुशहाल पेट रहेगा तो पेट फूलने की समस्या दूर हो जाएगी। ऐसी कई चीजें है जिन्हें खाने से आप दिनभर हल्का और ज्यादा आरामदायक महसूस कर सकते हैं। खास बात ये है कि इससे पेट की सूजन को भी कम किया जा सकता है।
इंस्टाग्राम पर गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. जोसेफ ने लिखा है, 'अगर आप पेट फूलने, गैस, कब्ज या खाने के बाद बेचैनी से जूझते हैं, तो आप अकेले नहीं हैं और आपको इस तरह से जीने की जरूरत नहीं है। एक डॉक्टर के तौर पर, मैंने खुद देखा है कि पेट फूलने, पेट के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और कब्ज को रोकने के लिए भोजन कितना शक्तिशाली हो सकता है।'
पेट फूलने का कारण
पेट फूलने की समस्या से बचने के लिए पहले आपको इसके कारण जानना जरूरी है। पेट फूलने के अलग-अलग कई कारण हो सकते हैं, जिसमें कम फाइबर का सेवन, फूड इनटॉलरेंस, असंतुलित आंत बैक्टीरिया, तनाव और कई दूसरी चीजें। सही डाइट और खाने में खासतौर से प्रोबायोटिक्स और प्रीबायोटिक्स से भरपूर चीजें शामिल करने से पेट फूलने की समस्या को कम किया जा सकता है। इससे पाचन में सुधार आएगा और कब्ज को दूर करने में मदद मिलेगी।
पेट फूलने की समस्या कैसे दूर करें
इसके लिए खाने में ग्रीक योगर्ट, केफिर ड्रिंक्स, केफिर स्प्रेडेबल चीज और दूसरे प्रोबायोटिक्स भरपूर फूड शामिल करें। रोजाना फाइबर से भरपूर चीजें खाएं। खाने में सलाद ज्यादा खाएं। आपको डाइट में सिरके से बनी चीजें कम खानी चाहिए। इससे पेट में गुड बैक्टीरिया मर सकते हैं। इसलिए ज्यादा अचार या सिरके वाली दूसरी चीजें कम खाएं। खाने में नमक की मात्रा भी कम रखें। इसके अलावा प्रोबायोटिक्स को एवोकाडो जैसे स्वस्थ फैट के साथ खा सकते हैं। इससे पेट में गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा मिलता है।
Latest Health News