A
Hindi News हेल्थ दही के साथ चीनी मिलाएं या फिर नमक मिलाकर खाएं, क्या है Dahi खाने का सही तरीका?

दही के साथ चीनी मिलाएं या फिर नमक मिलाकर खाएं, क्या है Dahi खाने का सही तरीका?

Curd With Sugar Or Salt: क्या आप भी रेगुलरली दही का सेवन करते हैं? अगर हां, तो आपको भी जान लेना चाहिए कि दही में चीनी मिलानी चाहिए या फिर नमक मिलाकर कंज्यूम करना चाहिए।

दही खाने का सही तरीका- India TV Hindi Image Source : FREEPIK दही खाने का सही तरीका

दही में पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। अगर दही को सही मात्रा में और सही तरीके से कंज्यूम किया जाए, तो दही का सेवन करने से सेहत से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। वहीं, अगर गलत तरीके से दही का सेवन किया जाए, तो आपकी सेहत पर पॉजिटिव की जगह नेगेटिव असर भी पड़ सकता है। जहां, कुछ लोग चीनी के साथ दही का सेवन करते हैं, तो वहीं कुछ लोग नमक के साथ दही खाना पसंद करते हैं। आइए जानते हैं कि इन दोनों में से कौन सा तरीका सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

दही में चीनी मिलाकर खाएं

अगर आप दही में चीनी मिलाकर खाते हैं, तो आपकी गट हेल्थ काफी हद तक सुधर सकती है। पेट में जलन और एसिडिटी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप इस तरह से दही का सेवन कर सकते हैं। लेकिन अगर आप अपनी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाना चाहते हैं, तो आपको दही में चीनी मिलाकर कंज्यूम करने से बचना चाहिए। डायबिटीज पेशेंट्स को भी दही और चीनी का सेवन नहीं करना चाहिए।

दही में नमक मिलाकर खाएं

डायबिटीज पेशेंट्स दही में चीनी की जगह नमक को मिक्स करके कंज्यूम कर सकते हैं। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है, तो आपको दही में नमक मिक्स करके नहीं खाना चाहिए। इसके अलावा आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आयुर्वेद के मुताबिक रात में दही का सेवन करने से मना किया जाता है। अगर आप दही खाना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि दिन में ही दही का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद है।

गौर करने वाली बात

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक दही में चीनी या फिर नमक मिक्स किए बिना सादा खाना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। पोषक तत्वों से भरपूर दही आपकी बोन हेल्थ पर पॉजिटिव असर डाल सकता है। सही मात्रा में और सही तरीके से दही खाकर आप अपने इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बना सकते हैं। कुल मिलाकर दही आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Health News