1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कैसी होती है चुकंदर की तासीर? शरीर के लिए बेहद फायदेमंद बीटरूट, इस तरह से कर सकते हैं सेवन

कैसी होती है चुकंदर की तासीर? शरीर के लिए बेहद फायदेमंद बीटरूट, इस तरह से कर सकते हैं सेवन

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Oct 30, 2025 04:20 pm IST,  Updated : Oct 30, 2025 04:20 pm IST

Beetroot Taseer: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चुकंदर में पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। आइए औषधीय गुणों से भरपूर बीटरूट की तासीर के बारे में जानते हैं...

पोषक तत्वों से भरपूर चुकंदर- India TV Hindi
पोषक तत्वों से भरपूर चुकंदर Image Source : FREEPIK

Beetroot Health Benefits: खून की कमी को दूर करने के लिए अक्सर चुकंदर का सेवन करने की सलाह दी जाती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि चुकंदर की तासीर कैसी होती है, गर्म या फिर ठंडी? इसके अलावा क्या आप चुकंदर को अपने डाइट प्लान में शामिल करने के तरीके के बारे में जानते हैं? अगर नहीं, तो आज हम आपको पोषक तत्वों से भरपूर बीटरूट की तासीर और इसे कंज्यूम करने के तरीके के बारे में बताएंगे।

चुकंदर की तासीर?

आपको बता दें कि बीटरूट यानी चुकंदर की तासीर ठंडी होती है। गर्मियों के मौसम में इस सब्जी का सेवन करना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। चुकंदर में मौजूद पोषक तत्वों की बात की जाए तो इस सब्जी में मैंगनीज, पोटैशियम, आयरन, फोलेट, विटामिन ए, विटामिन बी6 और विटामिन सी समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है, जो आपकी सेहत को चौतरफा लाभ पहुंचा सकती है।

सेवन करने का तरीका

सलाद में चुकंदर को शामिल किया जा सकता है। कई लोग चुकंदर को पकाकर भी कंज्यूम करते हैं। अगर आप चाहें तो चुकंदर को स्टीम करके भी अपने डाइट प्लान का हिस्सा बना सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीटरूट को बॉइल करके कंज्यूम करना भी सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से बीटरूट का सेवन करना बेहद जरूरी है।

चुकंदर के फायदे

खून की कमी को दूर करने के साथ-साथ इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए चुकंदर का सेवन करने की सलाह दी जाती है। अगर आप अपनी गट हेल्थ को सुधारना चाहते हैं, तो भी आपको बीटरूट का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चुकंदर में मौजूद तत्व दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों के खतरे को कम करने में भी कारगर साबित हो सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।