1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. थायराइड के मरीजों के लिए कौन-से फूड्स हैं हेल्दी और कौन-से अनहेल्दी? एक्सपर्ट ने रैंकिंग देकर बताया

थायराइड के मरीजों के लिए कौन-से फूड्स हैं हेल्दी और कौन-से अनहेल्दी? एक्सपर्ट ने रैंकिंग देकर बताया

थायराइड होने पर खानपान का खास ध्यान रखना जरूरी होता है। न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन बता रही हैं थायराइड के मरीजों के लिए कौन से फूड्स बेहतर हैं?

थायराइड के मरीजों की डाइट- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH थायराइड के मरीजों की डाइट

थायराइड होने पर कई लोगों के मन में सवाल रहता है कि किन चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए और किनसे दूरी बनानी चाहिए। वेट लॉस कोच और न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन अपने यू ट्यूब पर वीडियो शेयर कर बता रही हैं कि थायराइड के मरीजों के लिए कौन से फूड्स बेहतर विकल्प हैं और कौन से नुकसानदायक साथ ही उन्होंने इन्हें रैंक भी दिया है।

थायराइड में कौन-से फूड्स हैं हेल्दी और कौन-से अनहेल्दी?

 

 

  • गेहूं: अगर आपको ऑटोइम्यून थायरॉयड है तो भूलकर भी गेहूं के आटे को अपनी डाइट में न शामिल करें। गेहूं और उसमें मौजूद ग्लूटेन थायराइड के मरीजों  के लिए ट्रिगर का काम कर सकते हैं। लीमा महाजन ने इसे दसवें नंबर पर रखा है।

  • धनिया के बीज का पानी: लीमा महाजन ने धनिया के बीज को नौवें नंबर पर रखा है। उनके मुताबिक़, थायराइड में धनिया के बीज का पानी बहुत ज़्यादा फायदेमंद नहीं है। यह सिर्फ सोशल मीडिया पर हिट है लेकिन इसके सेवन से थायराइड कंट्रोल करने में कुछ ख़ास मदद नहीं मिलती है।

  • मिलेट्स : मिलेट्स को लीमा महाजन ने थायराइड के मरीजों के लिए आठ नंबर पर रखा है। उनके मुताबिक़ यह बहुत ज़्यादा फायदेमंद नही है। खासकर बाजरा  का सेवन करने से बचना चाहिए। रागी और ज्वार भी हफ़्ते में सिर्फ़ 2 बार लें। मिलेट के साथ अपनी डाइट में प्रोटीन, फ़ाइबर और आयोडीन से भरपूर चीज़ें ज़रूर लें।

  • गोभी और ब्रोकोली: लीमा महाजन ने गोभी और ब्रोकोली को नंबर सात पर रखा है। वो कहती हैं कि यह दोनों सब्जियां थायराइड में उतनी बुरी नहीं है जितना लोग समझते है।दरअसल, यह दोनों सब्जियां लिवर को डीटॉस्क करने में मदद करती हैं जो थायराइड हार्मोन के एक्टिवेशन के लिए जरूरी है।

  • ब्राज़ील नट्स: लीमा महाजन कहती हैं कि ब्राज़ील नट्स में सेलेनियम बहुत ज़्यादा होता है, जो T4 को T3 में बदलने में मदद करता है। बस इस बात का ध्यान रखें कि इन्हें मुट्ठी भर न खाएं बल्कि एक या दो ही खाएं। उन्होंने इसे छटवें नंबर पर रखा है. 

  • अंडा: लीमा महाजन ने अंडा खासकर उसकी जर्दी को पांचवें नंबर पर रखा है। इससे आयोडीन और सेलेनियम मिलता है, जो थायरॉयड हार्मोन बनाने और T4 को T3 में बदलने के लिए ज़रूरी हैं।

  • प्रोबायोटिक और फर्मेंटेड फूड्स: लीमा महाजन ने प्रोबायोटिक और फर्मेंटेड फूड्स को नंबर चार पर रखा है। उनके मुताबिक़, ये फूड्स गट हेल्थ और ओवरऑल न्यूट्रिशन में मदद करते हैं। दही, या दूसरे फर्मेंटेड खाद्य पदार्थ शामिल करें जो आपको सूट करते हों।

  • प्रोबायोटिक और फर्मेंटेड फूड्स: लीमा महाजन ने प्रोबायोटिक और फर्मेंटेड फूड्स को नंबर चार पर रखा है। उनके मुताबिक़, ये फूड्स गट हेल्थ और ओवरऑल न्यूट्रिशन में मदद करते हैं। दही, या दूसरे फर्मेंटेड खाद्य पदार्थ शामिल करें जो आपको सूट करते हों।

  • कद्दू के बीज: लीमा महाजन कहती हैं कि थायराइड के मरीजों को कद्दू के बीज का सेवन ज़रूर करना चाहिए। उन्होंने इसे तीसरे नंबर पर रखा है। उनके अनुसार इसमें जिंक और मैग्नीशियम पाए जाते हैं जो थायरॉइड को कंट्रोल करने में मददगार हैं।

  • आयोडीन युक्त नमक: आयोडीन युक्त नमक को लीमा महाजन ने दूसरे नंबर पर रखा है। वो कहती हैं कि थायरॉइड को हार्मोन बनाने के लिए आयोडीन की आवश्यकता होती है, इसलिए आपके दैनिक नमक में आयोडीन होना आदर्श है।

  • कलौंजी:  लीमा महाजन ने कलौंजी को पहले नंबर पर रखा है। वो कहती हैं कि 8 सप्ताह तक प्रतिदिन 2 ग्राम कलौंजी के सेवन से टीएसएच, टी3 और एंटी-टीपीओ के स्तर में सुधार देखा गया

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Latest Health News