A
Hindi News हेल्थ कौन सी दाल है सबसे ताकतवर? खाने से शरीर को मिलते हैं एक से बढ़कर एक फायदे

कौन सी दाल है सबसे ताकतवर? खाने से शरीर को मिलते हैं एक से बढ़कर एक फायदे

Most Powerful Lentils: सभी दालों में पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा मौजूद होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कौन सी दाल सबसे ज्यादा ताकतवर मानी जाती है?

सबसे ताकतवर दाल- India TV Hindi Image Source : FREEPIK सबसे ताकतवर दाल

दादी-नानी के जमाने से दाल खाने की सलाह दी जाती रही है। अगर आप सही मात्रा में और सही तरीके से दाल का सेवन करते हैं, तो आप अपने शरीर को फौलाद सा मजबूत बना सकते हैं। आइए कुछ ऐसी दालों के बारे में जानते हैं जिन्हें खाने से आपके शरीर को ज्यादा ताकत मिल सकती है क्योंकि इन दालों में प्रोटीन की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। आइए कुछ प्रोटीन से भरपूर दालों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।
 
कुलथी दाल- आपको बता दें कि कुलथी दाल को सबसे शक्तिशाली दाल माना जाता है क्योंकि इस दाल में प्रोटीन की काफी मात्रा मौजूद होती है। कुलथी दाल में प्रति 100 ग्राम लगभग 22 ग्राम प्रोटीन होता है। अगर आप वेजिटेरियन हैं और प्रोटीन रिच सुपर फूड कंज्यूम करना चाहते हैं, तो इस दाल को डाइट प्लान का हिस्सा बना सकते हैं। मांसपेशियों के निर्माण को बढ़ावा देने और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर वेट लॉस के लिए ये दाल काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है।

उड़द दाल- उड़द दाल जिसे अंग्रेजी में ब्लैक ग्राम कहा जाता है, इस दाल में भी प्रोटीन की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। अगर आप जिम जाते हैं, तो आपको इस दाल का सेवन करना चाहिए। उड़द की दाल खाने से आपकी मांसपेशियों को मजबूत बनाया जा सकता है। जिम ट्रेनर्स भी अक्सर पोषक तत्वों से भरपूर इस दाल को डाइट प्लान में शामिल करने की सलाह देते हैं।

मसूर दाल- प्रोटीन रिच मसूर दाल भी आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मसूर की दाल को अंग्रेजी में रेड लेंटिल्स कहा जाता है। मसूर दाल को गट हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा अगर आप अपनी बॉडी के मेटाबॉलिज्म को सुधारना चाहते हैं, तो भी मसूर की दाल का सेवन करना शुरू कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Health News