A
Hindi News हेल्थ हरी या लाल, कौन सी मिर्च होती है ज्यादा फायदेमंद, किस Mirch का करना चाहिए इस्तेमाल?

हरी या लाल, कौन सी मिर्च होती है ज्यादा फायदेमंद, किस Mirch का करना चाहिए इस्तेमाल?

Hari Or Lal Mirch Ke Fayde: आप जब सब्जी लेने जाते हैं, तब आपको भी दो तरह की मिर्च दिखाई देती होंगी। एक का रंग हरा होता है और एक का रंग लाल होता है, आइए जानते हैं कि इन दोनों रंगों की मिर्चों में से कौन सी ज्यादा बेहतर साबित हो सकती है...

हरी या लाल, कौन सी मिर्च ज्यादा फायदेमंद?- India TV Hindi Image Source : FREEPIK हरी या लाल, कौन सी मिर्च ज्यादा फायदेमंद?

मिर्च का सही इस्तेमाल, खाने की किसी भी चीज के स्वाद को बढ़िया बनाने में मदद कर सकता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि हरी मिर्च और लाल मिर्च में से कौन सी मिर्च सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है? अगर आपको भी इस सवाल का सही जवाब नहीं पता है, तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़िए। आइए सबसे पहले हरी मिर्च और लाल मिर्च के कुछ हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानकारी हासिल कर लेते हैं।

हरी मिर्च के फायदे- क्या आप जानते हैं कि हरी मिर्च में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है? हरी मिर्च में विटामिन सी की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में कारगर साबित हो सकती है। इसके अलावा हरी मिर्च वजन घटाने में भी मदद कर सकती है। हरी मिर्च में मौजूद फाइबर आपकी गट हेल्थ पर पॉजिटिव असर डाल सकता है।

लाल मिर्च के फायदे- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लाल मिर्च में कैप्साइसिन की मात्रा पाई जाती है। कैप्साइसिन शरीर के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने के साथ-साथ फैट को बर्न करने का काम भी कर सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक हरी मिर्च हो या फिर लाल मिर्च, दोनों का सेवन लिमिट में रहकर ही करना चाहिए वरना आपकी सेहत पर पॉजिटिव की जगह नेगेटिव असर भी पड़ सकता है।

कौन सी ज्यादा बेहतर- जहां इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने के लिए हरी मिर्च का सेवन किया जा सकता है, तो वहीं वजन घटाने के लिए लाल मिर्च का इस्तेमाल किया जा सकता है। गट हेल्थ को सुधारने के लिए हरी मिर्च या फिर लाल मिर्च, दोनों में से किसी का भी सेवन किया जा सकता है। अगर आप खाने को ज्यादा तीखा बनाना चाहते हैं, तो लाल मिर्च यूज करें। अगर आप खाने को कम तीखा बनाना चाहते हैं, तो हरी मिर्च का इस्तेमाल कर सकते हैं। ध्यान रहे कि मिलावट वाली हरी मिर्च या फिर लाल मिर्च न खरीदें वरना आपको सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Health News