A
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. रात में दिखाई देने वाला ये एक लक्षण, विटामिन बी12 की कमी की तरफ करता है इशारा

रात में दिखाई देने वाला ये एक लक्षण, विटामिन बी12 की कमी की तरफ करता है इशारा

क्या आप रात में दिखाई देने वाले ऐसे लक्षण के बारे में जानते हैं जो विटामिन बी12 की कमी का संकेत साबित हो सकता है?

विटामिन बी12 की कमी- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV विटामिन बी12 की कमी

अगर समय रहते शरीर में पैदा होने वाली विटामिन बी12 की कमी को दूर नहीं किया, तो आपको सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाथ-पैर में झनझनाहट महसूस होना, दिन भर थकावट महसूस होना, मूड स्विंग्स जैसे लक्षण इस जरूरी पोषक तत्व की कमी का संकेत साबित हो सकते हैं।

रात में पसीना आना

क्या आपको रात में अक्सर पसीना आता है? अगर हां, तो आपको इस लक्षण को मामूली समझकर नजरअंदाज करने की गलती नहीं करनी चाहिए। बिना किसी वजह के रात में पसीना आने की समस्या, विटामिन बी12 की कमी की तरफ इशारा कर सकती है। समय रहते आपको अपनी जांच करवा लेनी चाहिए वरना आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं।

कमी को दूर करने का तरीका

विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के लिए आपको दूध, दही और पनीर जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अंडे में भी विटामिन बी12 की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। अगर आप नॉन वेजिटेरियन हैं, तो इस विटामिन की कमी को दूर करने के लिए मछली, चिकन और मीट को भी सही मात्रा में और सही तरीके से कंज्यूम कर सकते हैं।

गौर करने वाली बात

विटामिन बी12 की कमी की वजह से एनीमिया की समस्या पैदा हो सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विटामिन बी12 की कमी न केवल आपकी फिजिकल हेल्थ पर बल्कि आपकी मेंटल हेल्थ पर भी नेगेटिव असर डाल सकती है। विटामिन बी12 की कमी डिप्रेशन जैसी गंभीर बीमारी का कारण भी बन सकती है। विटामिन बी12 की कमी आपकी बोन और मसल हेल्थ को भी बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Health News