1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. 60% भारतीय हर रोज रात में 6 घंटे से कम सोते हैं, सेहत पर भारी पड़ सकती है नींद की कमी

60% भारतीय हर रोज रात में 6 घंटे से कम सोते हैं, सेहत पर भारी पड़ सकती है नींद की कमी

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jun 27, 2025 11:25 pm IST,  Updated : Jun 27, 2025 11:25 pm IST

क्या आप जानते हैं कि नींद की कमी की वजह से न केवल आपकी फिजिकल हेल्थ पर बल्कि आपकी मेंटल हेल्थ पर भी नेगेटिव असर पड़ सकता है?

सेहत के लिए नुकसानदायक नींद की कमी- India TV Hindi
सेहत के लिए नुकसानदायक नींद की कमी Image Source : FREEPIK

एजीआर नॉलेज सर्विसेज की एक रिपोर्ट के मुताबिक पांच में से तीन भारतीयों को रात में साउंड स्लीप नहीं मिल रही है। महामारी के बाद से एक चौथाई लोगों की नींद खराब हो गई है। आंकड़ों में बात की जाए तो 60% भारतीय रोज रात में 6 घंटे से कम सोते हैं। आइए जानते हैं कि नींद की कमी की वजह से आपकी सेहत को क्या-क्या खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

इम्यूनिटी पर पड़ता है नेगेटिव असर

अगर आप रोज-रोज 6 से 7 घंटे की नींद पूरी नहीं कर पा रहे हैं, तो आपकी इम्यूनिटी बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। नींद की कमी मोटापे का कारण भी बन सकती है और मोटापा कई गंभीर और जानलेवा बीमारियों का खतरा बढ़ाने का काम कर सकता है। नींद से जुड़ी समस्या को दूर करने के लिए आप मेडिटेशन की मदद भी ले सकते हैं।

शरीर को घेर सकती हैं गंभीर बीमारियां

नींद की कमी की वजह से डायबिटीज जैसी साइलेंट किलर बीमारी का खतरा कई गुना बढ़ सकता है। इसके अलावा नींद की कमी के कारण दिल की सेहत भी कमजोर हो सकती है जिसकी वजह से आप दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों का शिकार बन सकते हैं। अगर आप इन बीमारियों की चपेट में आने से बचना चाहते हैं, तो आपको नींद से जुड़ी समस्या को जल्द से जल्द दूर करने की कोशिश में जुट जाना चाहिए।

बुरी तरह से प्रभावित हो सकता है मानसिक स्वास्थ्य

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नींद की कमी न केवल आपके शरीर पर बल्कि आपके दिमाग पर भी नेगेटिव असर डाल सकती है। नींद की कमी न केवल तनाव का कारण बन सकती है बल्कि एंग्जायटी, पैनिक अटैक और डिप्रेशन जैसी गंभीर मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी बीमारियों के खतरे को भी बढ़ा सकती है। नींद की कमी के कारण मूड स्विंग्स का सामना करना पड़ सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।