1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. मेथी दाने का पानी पीने से शरीर पर क्या असर पड़ता है? जान लें सेवन करने का सही तरीका

मेथी दाने का पानी पीने से शरीर पर क्या असर पड़ता है? जान लें सेवन करने का सही तरीका

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jun 27, 2025 06:30 am IST,  Updated : Jun 27, 2025 06:30 am IST

मेथी दाने के पानी में पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। हर रोज मेथी दाने का पानी पीने से आपकी सेहत पर ढेर सारे पॉजिटिव असर पड़ सकते हैं।

मेथी दाने का पानी- India TV Hindi
मेथी दाने का पानी Image Source : AI GENERATED

आयुर्वेद के मुताबिक मेथी दाने का पानी आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है। अगर आप सही मात्रा में और सही तरीके से मेथी दाने के पानी को अपने डेली डाइट प्लान में शामिल करते हैं, तो आप अपनी सेहत को काफी हद तक सुधार सकते हैं। आइए मेथी दाने का पानी पीने के कुछ कमाल के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

गट हेल्थ के लिए फायदेमंद

मेथी दाने का पानी आपकी गट हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। क्या आप पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको मेथी दाने के पानी को अपने डेली डाइट प्लान का हिस्सा बना लेना चाहिए। मेथी दाने के पानी में पाए जाने वाले तत्व आपकी हार्ट हेल्थ को मजबूत बनाने में भी कारगर साबित हो सकते हैं।

आसान बनाए वेट लॉस जर्नी

क्या आप अपनी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको मेथी दाने के पानी को अपने डेली डाइट प्लान का हिस्सा बना लेना चाहिए। ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए भी मेथी दाने के पानी का सेवन किया जा सकता है। मेथी दाने का पानी न केवल आपकी त्वचा के लिए बल्कि आपके बालों के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।

कैसे बनाएं मेथी दाने का पानी?

मेथी दाने का पानी बनाना बेहद आसान है। सबसे पहले एक गिलास पानी में एक स्पून मेथी दाना मिला लीजिए। अब मेथी दाने को रात भर भिगोकर छोड़ दीजिए। अगली सुबह आपको इस पानी को छान लेना है। आयुर्वेद के मुताबिक सुबह-सुबह खाली पेट औषधीय गुणों से भरपूर इस ड्रिंक को कंज्यूम करके आप सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।