1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सेहत के लिए फायदेमंद कच्चा लहसुन, जान लीजिए सेवन करने का सही तरीका

सेहत के लिए फायदेमंद कच्चा लहसुन, जान लीजिए सेवन करने का सही तरीका

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jun 22, 2025 10:36 pm IST,  Updated : Jun 22, 2025 10:36 pm IST

कच्चा लहसुन सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में कारगर साबित हो सकता है। आइए कच्चे लहसुन का सेवन करने के सही तरीके के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

कच्चा लहसुन- India TV Hindi
कच्चा लहसुन Image Source : AI GENERATED

कच्चे लहसुन की मदद से न केवल खाने के स्वाद को बढ़ाया जा सकता है बल्कि आपकी सेहत को भी काफी हद तक सुधारा जा सकता है। सही मात्रा में और सही तरीके से कच्चे लहसुन को अपने डेली डाइट प्लान का हिस्सा बनाएं और महज कुछ ही हफ्तों के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखें। आइए जानते हैं कि हर रोज सुबह-सुबह खाली पेट एक कच्ची लहसुन की कली को चबाने से आपको क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं।

हड्डियों को बनाए मजबूत

क्या आप अपनी बोन हेल्थ को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको अपने डेली डाइट प्लान में कच्चे लहसुन को शामिल कर लेना चाहिए। आप सुबह खाली पेट लहसुन की कली को छीलकर काट लीजिए या फिर कूट लीजिए और फिर इसे चबाने के बाद एक गिलास पानी पी लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए हर रोज इस नियम को फॉलो करें।

कम हो सकता है दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए कच्चे लहसुन को कंज्यूम करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा कच्चे लहसुन में पाए जाने वाले पोषक तत्व कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम कर आपकी हार्ट हेल्थ को मजबूत बनाने में भी मददगार साबित हो सकते हैं। अगर आप दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों के खतरे को कम करना चाहते हैं, तो कच्चे लहसुन का सेवन करना शुरू कर दीजिए।

गट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद

कच्चे लहसुन को गट हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। कच्चे लहसुन में पाए जाने वाले तत्व पेट से जुड़ी समस्याओं से बचाव करने में कारगर साबित हो सकते हैं। सही मात्रा में और सही तरीके से कच्चे लहसुन का सेवन करके इम्यूनिटी को बूस्ट किया जा सकता है यानी आप बार-बार बीमार पड़ने से भी बच सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।