1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. रागी में कौन सा विटामिन पाया जाता है? जानें इसे खाने से सेहत को मिलते हैं कौन से फायदे?

रागी में कौन सा विटामिन पाया जाता है? जानें इसे खाने से सेहत को मिलते हैं कौन से फायदे?

वजन कम करने के अलावा रागी शरीर की कई समस्याओं को दूर करता है। चलिए जानते हैं रागी में कौन से विटामिन पाए जाते हैं और इसे खाने से क्या फायदा होता है?

रागी में कौन सा विटामिन पाया जाता है- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL रागी में कौन सा विटामिन पाया जाता है

रागी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद अनाज है। यह अनाज पोषक तत्वों का भंडार है। इसमें एमिनो एसिड, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन, मिनरल और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। वजन कम करने  के लिए खासतौर पर इसका सेवन करते हैं। लेकिन यह वजन के अलावा भी शरीर की कई समस्याओं को दूर करता है। चलिए जानते हैं रागी में कौन से विटामिन पाए जाते हैं और इसे खाने से क्या फायदा होता है? 

इन विटामिन से भरपूर होता है रागी:

रागी में विटामिन ई और विटामिन सी के अलावा विटामिन बी कॉम्प्लेक्स सबसे ज्यादा पाए जाते हैं। इसमें विटामिन बी1, बी2 जैसे विटामिन भी मौजूद होते हैं।  विटामिन ई से स्किन हेल्दी बनती है और त्वचा को नमी भी मिल जाती है। विटामिन सी आयरन को सोखने में मदद करता है और सेहत को दुरुस्त रखता है।

रागी का सेवन करने से मिलते हैं ये फायदे:

  • डायबीटीज में फायदेमंद- रागी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स दूसरे अनाज से कम होता है। इसलिए रागी खाने से ब्लड शुगर लेवल कम होता है। नाश्ते में रागी चीला या रोटी जरूर खाएं।

  • एनीमिया दूर करे- जो लोग रागी खाते हैं उनके शरीर में आयरन की कमी नहीं होती है। रागी खाने से शरीर को भरपूर आयरन मिलता है। एनीमिया के मरीज को खाने में रागी जरूर शामिल करनी चाहिए। 

  • डिप्रेशन भगाए- रागी में ऐसे एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं जो तनाव को कम करते हैं। इसे खाने से एंग्जाइटी, डिप्रेशन और नींद न आने की समस्या दूर हो जाती है।

  • वजन घटाए- डाइटरी फाइबर से भरपूर रागी खाने के काफी देर बाद तक भूख नहीं लगती है। इससे आप ओवर ईटिंग से बचते हैं और मोटापा कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

  • हड्डियां मजबूत- रागी से हड्डियां मजबूत बनती है। हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना रागी का सेवन करें। 

  • कोलेस्ट्रॉल कम करे- रागी में डाइटरी फाइबर फाइटिक एसिड होता है। जिससे कोलेस्ट्रॉल कम होता है।

Latest Health News