बढ़ती जा रही है पेट की चर्बी, तो हो जाएं सावधान, जानिए क्या-क्या हो सकते हैं कारण?
Why your belly fat increasing: क्या आपके पेट के आसपास की चर्बी भी बढ़ती जा रही है? अगर हां, तो आपको समय रहते सावधान हो जाना चाहिए वरना आपको लेने के देने पड़ सकते हैं।
शरीर में या फिर पेट में जमा हुई चर्बी बढ़ती जा रही है? अगर हां, तो इसके पीछे कई कारण छिपे हो सकते हैं। अगर आप मोटापे के कारणों के बारे में जान गए, तो आपके लिए वजन कम करना थोड़ा आसान हो सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे फैक्टर्स के बारे में बताएंगे, जो मोटापे के लिए जिम्मेदार साबित हो सकते हैं। मोटापे से छुटकारा पाने के लिए और अपनी सेहत को मजबूत बनाए रखने के लिए आपको इस तरह के फैक्टर्स पर ध्यान देने की कोशिश करनी चाहिए।
नो फिजिकल एक्टिविटी- क्या आप भी पूरे दिन कोई भी फिजिकल एक्टिविटी नहीं करते हैं? अगर आपकी सिटिंग जॉब है, तब तो आपको फिजिकल एक्टिविटी जरूर करनी चाहिए। मोटापे से छुटकारा पाने के लिए जरूरी नहीं है कि आप जिम जॉइन करें। आप घर पर योगा भी कर सकते हैं। साइकिलिंग से लेकर स्विमिंग तक, पेट की चर्बी से छुटकारा पाने के लिए आपको किसी न किसी फिजिकल एक्टिविटी को अपने डेली डाइट प्लान का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए।
अनहेल्दी डाइट प्लान- रोज-रोज बाहर का खाना खाना या फिर घर पर तला हुआ खाना खाना, मोटापे का मुख्य कारण हो सकता है। अगर आप वाकई में वजन घटाना चाहते हैं, तो आपको अनहेल्दी डाइट प्लान को सुधारना पड़ेगा। प्रोटीन और फाइबर से भरपूर खाने पीने की चीजों को अपने डेली डाइट प्लान में शामिल कीजिए। मोटापे से छुटकारा पाने के लिए एक्सरसाइज के साथ-साथ डाइट प्लान पर फोकस करना भी बेहद जरूरी है।
तनाव और नींद की कमी- क्या आप छोटी-छोटी बातों पर बहुत ज्यादा तनाव लेने लगते हैं? अगर स्ट्रेस को मैनेज नहीं किया गया, तो भी आप मोटापे की चपेट में आ सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक नींद की कमी भी मोटापे का कारण बन सकती है। अगर आप मोटापे का शिकार बनने से बचना चाहते हैं, तो इस तरह के फैक्टर्स पर ध्यान देना शुरू कर दीजिए क्योंकि मोटापे के साथ कई गंभीर बीमारियां भी आपके शरीर पर हमला बोल सकती हैं।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
