1. Hindi News
  2. भारत
  3. बिज़नेस
  4. तेज हुई जीएसटी की आहट, जाने किसे क्या मिलेगा?

तेज हुई जीएसटी की आहट, जाने किसे क्या मिलेगा?

नई दिल्ली: लोकसभा में बुधवार को जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) बिल पास कर दिया गया। पूरे देश में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) व्यवस्था लागू करने के प्रावधान वाला संविधान (122वां संशोधन) विधेयक-2014 बुधवार

क्या है जीएसटी- जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर)

एक ऐसा कर है जो राष्ट्रीय स्तर पर किसी भी सामान या सेवा की मैन्युफैक्चरिंग, बिक्री और इस्तेमाल पर लगाया जाता है। यह कर देशभर के तमाम करों से आपको मुक्ति दिलाता है। इसके लागू होने से आपको पूरे देश में एक ही दर पर टैक्स देना होगा।

किन करों से मुक्ति दे देगा जीएसटी?

अभी हम देश में बनने वाले सभी उत्पादों पर वैट, एक्साइज ड्यूटी (उत्पाद शुल्क), मनोरंजन कर, लक्जरी टैक्स, लॉटरी टैक्स, बिक्री कर और सेवाकर समेत अन्य करों का भुगतान करना होता है। लेकिन अब हमें सिर्फ एक कर का भुगतान करके ही मुक्ति मिल जाएगी। हालांकि पेट्रोल, डीजल, केरोसीन और रसोई गैस जैसे उत्पादों पर राज्यों में तयशुदा टैक्स  कुछ साल तक के लिए जारी रहेंगे।  

Latest India News