उपभोक्ताओं को क्या मिलेगा-
जीएसटी अगर जल्द लागू हुआ तो इसका सीधा फायदा उपभोक्ताओं को होता दिख रहा है। क्योंकि अब पूरे देश में कर की एक ही दर तय होने से अब उपभोक्ता अपने सामान को देश के किसी भी हिस्से से लाकर किसी भी हिस्से में ले जाकर उपभोग कर सकेगा।
मान लीजिए आप दिल्ली में रहते हैं और आप यूपी या एमपी के किसी बाजार से कोई सामान लाकर दिल्ली में उपभोग करना चाहते हैं तो अब आपके लिए यह काम बेहद आसान होगा। क्योंकि अब आपको कोई अतिरिक्त कर नहीं अदा करना होगा।
वही अब उपभोक्ताओं को टैक्स भी कम देना होगा। आज हमें कई तरह के कर मिलाकर कुल 30 से 35 फीसदी कर चुकाना पड़ जाता है, लेकिन अब जीएसटी के आ जाने के बाद इसके भी काफी हद तक कम होने का अनुमान है।
Latest India News