1. Hindi News
  2. भारत
  3. बिज़नेस
  4. तेज हुई जीएसटी की आहट, जाने किसे क्या मिलेगा?

तेज हुई जीएसटी की आहट, जाने किसे क्या मिलेगा?

नई दिल्ली: लोकसभा में बुधवार को जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) बिल पास कर दिया गया। पूरे देश में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) व्यवस्था लागू करने के प्रावधान वाला संविधान (122वां संशोधन) विधेयक-2014 बुधवार

जीएसटी से अर्थव्यवस्था को क्या फायदा?

जीएसटी देश के पूरे टैक्स ढांचे को बदल कर रख देगा। जहां एक ओर जीएसटी के आने से टैक्स चोरी पर काफी हद तक लगाम लग जाएगी वहीं इससे देश की अर्थव्यवस्था को भी काफी बल मिलेगा।

टैक्स का ढांचा ट्रांसपैरेंट होने के कारण टैक्स कलेक्शन के भी बढ़ने का अनुमान है। देश के वित्त मंत्री अरूण जेटली की माने तो जीएसटी देश की जीडीपी में दो फीसदी का इजाफा कर देगा। जीएसटी के तहत भारत में एक ही दर पर टैक्स लगेगा और पूरे देश में 12 से 16 फीसदी तक कर लगेगा।

Latest India News