1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 11 मार्च दिनभर की बड़ी खबरें, पढ़ने के लिए क्लिक करें

11 मार्च दिनभर की बड़ी खबरें, पढ़ने के लिए क्लिक करें

11 मार्च दिनभर की बड़ी खबरें, पढ़ने के लिए क्लिक करें

indiatv- India TV Hindi
indiatv

राष्ट्रीय खबरें-

दिल्ली में श्री श्री रविशकंर के मेगा शो का भव्य आगाज, PM मोदी हुए शामिल

देश की राजधानी में यमुना किनारे श्री श्री रविशंकर के 3 दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज हो चुका है। हालांकि समारोह शुरू होने से पहले बारीश की वजह से थोड़ी अफरा-तफरी का माहौल हो गया था। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे हैं। आगे पढ़ें

World T20: पाक सरकार ने टीम को दिखाई हरी झंडी

विश्व टी20 में पाकिस्तान टीम के प्रतिनिधित्व को लेकर अनिश्चितता आज समाप्त हो गई जब मेजबान देश से सुरक्षा का आश्वासन मिलने के बाद पाक क्रिकेट टीम को सरकार ने भारत जाने की स्वीकृति दे दी। आगे पढ़ें

आधार विधेयक 2016 लोकसभा में पारित, निजता सुरक्षित रखने का भरोसा

आधार विधेयक शुक्रवार को लोकसभा में पारित हो गया। इस विधेयक में देश के नागरिकों को एक विशिष्ट पहचान संख्या या आधार कार्ड के आधार पर उन्हें सेवा उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को कानूनी मान्यता मिल जाएगी। आगे पढ़ें

'आर्ट ऑफ लिविंग' को जुर्माना भरने के लिए मिला 3 हफ्ते का समय

राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (NGT) ने शुक्रवार को 'आर्ट ऑफ लिविंग' को दिल्ली में यमुना खादर इलाके में विश्व संस्कृति महोत्सव के आयोजन के लिए 5 करोड़ रुपये का जुर्माना भरने के लिए तीन सप्ताह का समय दिया। आगे पढ़ें

बजट सत्र के बाद जारी होंगी नेताजी से जुड़ी 25 और फाइलें

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस से संबंधित 25 गुप्त फाइलों को बजट सत्र के समापन के बाद जारी किया जाएगा। संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की।

अंतरराष्ट्रीय खबरें-

डोनाल्ड ट्रंप अपने 'इस्लाम हम से नफरत करता है' बयान पर कायम

डोनाल्ड ट्रम्प 'इस्लाम हम से नफरत करता है' की टिप्पणी पर शुक्रवार (11 मार्च) को कायम रहे जिस वजह से राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवारी में उनके प्रतिद्वंद्वियों ने उनकी आलोचाना की और उनमें से एक ने उनको ऐसे बयानों के दुष्परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। ट्रम्प ने सफाई दी कि सभी मुस्लिम इस श्रेणी में नहीं आते हैं लेकिन कहा कि 'उनमें से बहुत सारे हैं।'

ISIS के 22 हजार नए सदस्यों की पहचान का हुआ खुलासा

भारी पैमाने पर दस्तावेज लीक होने से पूरे विश्व से भर्ती होने वाले आईएसआईएस के 22 हजार नये सदस्यों की पहचान का खुलासा हो गया है। आगे पढ़ें

बिजनेस की खबरें-

आईडीबीआई धोखाधड़ी मामले में माल्या को किया तलब, वरिष्ठ कार्यकारी से की पूछताछ

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज शराब व्यापारी विजय माल्या को आईडीबीआई बैंक से मिले 900 करोड़ रपए का कर्ज नहीं चुकाने से जुड़े मनीलॉन्डरिंग के आरोपों की जांच के सिलसिले में पूछ-ताछ के लिए तलब किया और किंगफिशर एयरलाइन्स के एक वरिष्ठ कार्यकारी से पूछ-ताछ की। आगे पढ़ें

Rcom और Airtel सहित 6 कंपनियों ने कम दिखाई इनकम, सरकार को हुआ 12,488 करोड़ रुपए का नुकसान

आरकॉम और भारती एयरटेल सहित निजी क्षेत्र की छह दूरसंचार कंपनियों की ओर से वित्‍त वर्ष 2006-07 से 2009-10 के दौरान अपनी इनकम को कम कर दिखाने से सरकार को 12,488.93 करोड़ रुपए का नुकसान झेलना पड़ा है। आगे पढ़ें

एंटरटेनमेंट की खबरें-

फिल्म रिव्यू: अगर हिमेश के फैन हैं तो देखिए 'तेरा सुरूर'

बॉलीवुड के जाने माने सिंगर हिमेश रेशमिया और फराह करीमी के अभिनय से सजी फिल्म 'तेरा सुरूर' 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म 2007 में आई 'आपका सुरूर' की सिक्वल हैं जिसमें एक बार फिर से हिमेश अभिनय करते हुए नजर आ रहे हैं। आगे पढ़ें

...आखिर क्यों रवीना ने लिखा PM मोदी को खत?

बॉलीवुड की जानी मानी अदाकारा रवीना टंडन ने हाल ही में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खत लिखा। उन्होंने यह खत मोदी से आग्रह करने के लिए लिखा है। रवीना ने मोदी से वनों और वन्य जीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। आगे पढ़ें

खेल की खबरें-

ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन: सायना क्वार्टर फाइनल में, बाकी भारतीय हारे

भारत की शीर्ष महिला खिलाड़ी सायना नेहवाल यहां जारी ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं लेकिन दूसरे भारतीय खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता देखना पड़ा है। आगे पढ़ें

Latest India News