1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'आर्ट ऑफ लिविंग' को जुर्माना भरने के लिए मिला 3 हफ्ते का समय

'आर्ट ऑफ लिविंग' को जुर्माना भरने के लिए मिला 3 हफ्ते का समय

 Written By: IANS
 Published : Mar 11, 2016 03:53 pm IST,  Updated : Mar 11, 2016 03:59 pm IST

नई दिल्ली: राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (NGT) ने शुक्रवार को 'आर्ट ऑफ लिविंग' को दिल्ली में यमुना खादर इलाके में विश्व संस्कृति महोत्सव के आयोजन के लिए 5 करोड़ रुपये का जुर्माना भरने के लिए तीन

shri shri- India TV Hindi
shri shri

नई दिल्ली: राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (NGT) ने शुक्रवार को 'आर्ट ऑफ लिविंग' को दिल्ली में यमुना खादर इलाके में विश्व संस्कृति महोत्सव के आयोजन के लिए 5 करोड़ रुपये का जुर्माना भरने के लिए तीन सप्ताह का समय दिया। एनजीटी ने शुक्रवार को अपने बुधवार के फैसले पर अमल के मामले में सुनवाई की। बुधवार को एनजीटी ने पांच करोड़ का जुर्माना लगाया था।

इस समारोह के आयोजन में 25.63 करोड़ रुपये पहले ही खर्च हो चुके हैं। आर्ट ऑफ लिविंग ने एनजीटी से कहा कि वह इसके आदेश का अनुपालन करेगा। उसने पांच करोड़ रुपये का जुर्माना भरने के लिए चार सप्ताह का समय मांगा।

एनजीटी ने आर्ट ऑफ लिविंग को 25 लाख रुपये का भुगतान शुक्रवार को और शेष राशि का भुगतान अगले तीन सप्ताह में करने का आदेश दिया। बता दें कि आर्ट ऑफ लिविंग का तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम शुक्रवार से शुरू हो रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत