दुमका: घर में शौचालय बनाये जाने का आग्रह स्वीकार नहीं होने पर झारखंड में एक लड़की ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने आज बताया कि दुमका कस्बे के शास्त्री नगर स्थित अपने घर में 17 वर्षीय खूबू कुमारी ने फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। घटना के समय ट्रक चालक उसके पिता पाकुड़ गए हुये थे और उसकी मां नजदीक के एक खेत गई हुई थी। परिवार के सदस्यों के हवाले से दुमका के पुलिस अधीक्षक विपुल शुक्ला ने बताया कि यहां पर बी.ए प्रथम वर्ष की छात्रा कल अपने घर के छत से लटकी हुई पाई गई।
एसपी ने बताया कि उसकी मां संजू देवी के हवाले से कहा कि खूबू चाहती थी कि उसकी शादी से पहले एक शौचालय का निर्माण होना चाहिए। शुक्ला के अनुसार संजू देवी ने बताया कि उसके पास रूपया नहीं था जिसके कारण शौचालय निर्माण करने में वह असमर्थ थी और इस कारण उसकी शादी नहीं करा पा रही थी। शुक्ला ने यहां बताया, अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है।
अगली स्लाइड में देखिए इंडिया टीवी की वीडियो
Latest India News