पुलिस उप महानिरीक्षक डीबी शर्मा ने बताया, यह घटना आंख खोलने वाली है क्योंकि यह स्वच्छता अभियान और महिलाओं के लिए शौचालयों के निर्माण के बीच हुआ है। आज जारी एक अधिकारिक बयान में दुमका के उपायुक्त (डीसी) राहुल कुमार सिन्हा ने इस घटना को बेहद दुखदायी करार दिया। स्वत: संग्यान लेते हुए सिन्हा ने पुलिस जांच का आदेश दिया है और दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने का आदेश दिया है। बयान में डीसी ने बताया, रिपोर्टों के मुताबिक, लड़की और उसकी मां के बीच में लड़ाई होने लगी थी।
उन्होंने एक और दो माह के भीतर निर्मल ग्राम योजना के तहत शौचालयों के निर्माण करने और यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया कि जिले के हर घर में एक शौचालय हो।
Latest India News