1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 22 फरवरी 2016: पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

22 फरवरी 2016: पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

news- India TV Hindi
news

राष्ट्रीय खबरें-

पंपोर में 48 घंटे से जारी एनकाउंटर खत्म, 5 जवान शहीद, 3 आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के पंपोर में 48 घंटे से चल रहा एनकाउंटर खत्म हो गया है। जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ में 3 आतंकी मारे गए जबकि पूरे ऑपरेशन में देश ने 2 कैप्टन समेत 5 जवानों को खोया। आगे पढ़ें

जाट आंदोलन: हरियाणा में तनाव, हिंसा में अब तक 16 की मौत

हरियाणा के शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा ने सोमवार को कहा कि राज्य में बीते एक हफ्ते में जाट आंदोलन के दौरान हिंसा में 16 लोगों की मौत हुई है। शर्मा ने इस बात को माना कि सोनीपत के लडसोली गांव में हिंसा की ताजा वारदात हुई है। यहां प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या एक (एनएच-1) को बाधित कर दिया है। आगे पढ़ें

सेना के कब्जे में मुनक नहर, दिल्ली को आज मिल सकता है पानी

हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन की वजह से दिल्ली में गहराते जलसंकट पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर बचाता कि, सेना ने मुनक नहर को अपने कब्जे में कर लिया है। अगले ट्वीट में उन्होंने कहा कि वे मामले की आगे की जानकारी देते रहेंगे। आगे पढ़ें

जेएनयू लौटे खालिद ने कहा 'मेरा नाम उमर खालिद है लेकिन मैं आतंकवादी नहीं हूं'

माना जा रहा है कि भारत विरोधी नारे लगाने का आरोपी उमर खालिद और उसके साथी आज आत्मसमर्पण कर सकते हैं। उमर के अलावा आशुतोष, अनंत प्रकाश नारायण, रामा नागा, अनिरबान भट्टाचार्य भी कैंपस में ही मौजूद हैं। जेएनयू प्रकरण में ये सभी लोग आरोपी हैं। कल रात उमर खालिद ने जेएनयू में छात्रों के संबोधित भी किया। अपने संबोधन के दौरान उसने कई खास बातें कहीं। उसने कहा कि मैं मुस्लिम हूं लेकिन आतंकवादी नहीं हूं।

पानी पर दिल्ली के मंत्री को डांट, उपाय के बजाए AC चैंबर में बैठे हैं आप

मुनक नहर जाट आंदोलनकारियों द्वारा कब्जे में लेने से पिछले दो दिनों से दिल्ली पर मंडरा रहे जल संकट का मामला जब सुप्रीम कोर्ट पहुंचा तो तीन जजों की बेंच ने दिल्ली के जल मंत्री कपिल मिश्रा को जमकर फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा, यहां दिल्ली पानी के संकट से गुजर रही है और आप कोर्ट में बैठे हुए हैं। आपको जनता के बीच जाना चाहिए। आप एसी चैंबर में आराम कर रहे हैं, आपको बस कोर्ट से ऑर्डर चाहिए।

अंतरराष्ट्रीय खबरें-

पुजारी की हत्या पर तसलीमा बोली "बांग्लादेश में हिंदुओं को रहने नहीं देगा ISIS"

बांग्लादेश में रविवार को एक हिंदू मंदिर के पुजारी की हत्या की जिम्मेदारी आईएसआईएस से जुड़े ग्रुप ने ली है। इस पर बांग्लादेश की कंट्रोवर्शियल राइटर तसलीमा नसरीन ने ट्वीट किया, "बांग्लादेश से हिंदू भाग जाएंगे। सिरफिरे कट्‌टरपंथी इस्लामी बांग्लादेश में हिंदू आबादी नहीं चाहते।"

भारतीय मूल का सिख बना कुआलालम्पुर का पुलिस प्रमुख

भारतीय मूल के सिख अधिकारी की नियुक्ति कुआलालम्पुर के पुलिस आयुक्त के पद पर की गई है। यह मलेशिया में किसी सिख को पुलिस विभाग में मिला सर्वोच्च पद है। आगे पढ़ें

बिजनेस की खबरें-

Black Money: HSBC की स्विस व दुबई ब्रांच के खिलाफ मुकदमा करेगा भारत, टैक्‍स चोरी करवाने में बैंक ने निभाई भूमिका

भारतीय इनकम टैक्‍स डिपार्टमेंट ने विदेशी बैंकों के खाते में कालेधन की जांच के सिलसिले में प्रमुख वैश्विक बैंक एचएसबीसी को नोटिस जारी किया है। टैक्‍स अधिकारियों ने चार भारतीयों तथा उनके परिवार के सदस्यों को टैक्‍स चोरी के लिए प्रोत्साहित करने को लेकर ब्रिटेन के इस बैंक की स्विट्जरलैंड और दुबई ब्रांच के खिलाफ मुकदमा चलाने की चेतावनी दी है। अधिकारियों ने कहा है कि उनके पास बैंक के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। आगे पढ़ें

ONGC का आरोप, रिलायंस ने जानबूझकर चोरी से निकाली उसके केजी ब्लॉक से 1.4 अरब डॉलर मूल्‍य की गैस

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ओएनजीसी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) पर आरोप लगाया है कि उसने पूर्ण नियोजित व सोची समझी रणनीति के जरिये बीते छह साल में उसकी लगभग 1.4 अरब डॉलर मूल्य की गैस निकाली है। ओएनजीसी ने मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज से उक्त राशि का पूरा मुआवजा 18 प्रतिशत ब्याज के साथ देने की मांग की है। आगे पढ़ें

एंटरटेनमेंट की खबरें-

फिल्मों में आने के लिए Amitabh ने भेजी थी ये तस्वीर, डॉयरेक्टर ने कहा Rejected

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आज फिल्म इंडस्ट्री का बहुत बड़ा नाम हैं। उनकी आवाज, उनकी अदाकारी और उनके अंदाज के लाखों दीवाने हैं। आगे पढ़ें

Pics: अमिताभ की नातिन नव्या ने शेयर की बेहद बोल्ड तस्वीर

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा पिछले दिनों इतनी सुर्खियों में छाई रही हैं कि अब किसी के लिए वह कोई नया नाम नहीं रह गई हैं। हाल ही में नव्या ने सोशल मीडिया पर कुछ बेहद हॉट तस्वीर शेयर की हैं। आगे पढ़ें

खेल की खबरें-

मैकुलम ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा, आस्ट्रेलिया जीत के करीब

न्यूजीलैंड के कप्तान ब्रेंडन मैकुलम ने आज दूसरी पारी में 25 रन बनाकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया लेकिन दूसरे टेस्ट में आस्ट्रेलिया को शिकंजा कसने से नहीं रोक सके। आगे पढ़ें

धवन ने कर डाली सचिन-गांगुली से अपनी बराबरी

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज़ शिखर धवन ने रविवार को कहा कि उनके तथा रोहित शर्मा में न सिर्फ सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली की सफल सलामी जोड़ी की सफलता की बराबरी करने की क्षमता है बल्कि वे इस दिग्गज जोड़ी के रिकार्ड को तोड़ने की भी क्षमता रखते हैं। आगे पढ़ें

Latest India News