1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दातों के रूट कैनॉल के वक्त 3 साल की बच्ची की मौत

दातों के रूट कैनॉल के वक्त 3 साल की बच्ची की मौत

पुणे: पुणे में दातों के रूट कैनॉल के वक्त 3 साल की बच्ची के मौत से खलबली मच गई है। सानवी नाम की बच्ची के रूट कैनॉल के वक्त मौत हो गई। परिवार ने पुलिस

दातों के रूट कैनॉल के...- India TV Hindi
दातों के रूट कैनॉल के वक्त 3 साल की बच्ची की मौत

पुणे: पुणे में दातों के रूट कैनॉल के वक्त 3 साल की बच्ची के मौत से खलबली मच गई है। सानवी नाम की बच्ची के रूट कैनॉल के वक्त मौत हो गई। परिवार ने पुलिस थाने में डॉक्टर के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक मामूली से ट्रीटमेंट के कारण बच्ची की मौत होने से पूरा परिवार सदमे में है।

दातों मे तकलीफ होने के कारण 3 साल की सानवी के पिता निरंजन रेवटकर नजदीक ही कोथरूड इलाके में एमडी डेंटिस्ट डॉ. अंकुर कुलकर्णी के क्लिनिक में 29 जून को लेकर गए थे। इसके 2 दिन पहले भी उन्होंने इसी डॉक्टर को दिखाया था। 29 जून को सानवी के दातों का रूट कैनॉल करवाना था। डॉक्टर ने रूट कैनाल करने से पहले आवश्यक दवाईया और इजेक्शन दिए। साथ ही लोकल एनेस्थेसिया भी किया। ट्रीटमेंट शुरू करने के 15-20 मिनट के बाद ही सानवी को तकलीफ होने लगी और वो अजीबो गरीब हरकते करने लगी। लेकिन डॉक्टरों ने ट्रीटमेंट जारी रखी। बाद में सानवी ने हलचल ही बंद कर दी।

सानवी के माता-पिता के मुताबिक़ रूट कैनोल के वक्त जब उसे तकलीफ हो रही थी, उस वक्त ही उसपर इमरजेंसी इलाज शुरू करना चाहिए था। खुद की गलती छुपाने के लिए डॉक्टर ने वक्त बर्बाद किया, उस वक्त ही उसकी मौत हुई। माता-पिता ने डॉक्टर पर कड़ी कारवाई करने की मांग की है।

Latest India News