1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दातों के रूट कैनॉल के वक्त 3 साल की बच्ची की मौत

दातों के रूट कैनॉल के वक्त 3 साल की बच्ची की मौत

पुणे: पुणे में दातों के रूट कैनॉल के वक्त 3 साल की बच्ची के मौत से खलबली मच गई है। सानवी नाम की बच्ची के रूट कैनॉल के वक्त मौत हो गई। परिवार ने पुलिस

सानवी का इलाज करने वाले डॉक्टर अंकुर कुलकर्णी ने सभी आरोपों से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि, मेरी ट्रीटमेंट में कोई लापरवाही और गलती नहीं है। उन्होंने यह भी कहाँ कि, "एक लाख केसेस में कभी किसी एक की जान जा सकती है।"

डॉक्टर के बयान पर सानवी की माँ ने आपत्ति जताई है।

सानवी का डेंटिस्ट के पास तकलीफ होने के बाद जिस हॉस्पिटल में उसके पिता लेकर गए उस हॉस्पिटल के डॉ. स्वप्ना पिटकर, सानवी को बचाने की कोशिश करने वाली डॉक्टर ने भी कहा, की जब उसे यहाँ लाया गया तब उसका हार्ट काम करना बंद हुआ था, उसे बचाने की काफी कोशिश की।

पुलिस ने डॉक्टर अंकुर कुलकर्णी पर कल लापरवाही की शिकायत दर्ज की है। पोस्ट मार्टम का रिपोर्ट अभी प्रिजर्व रखा है। सरकारी नियुक्त किये डॉक्टर्स के पैनल और सरकारी ससून हॉस्पिटल के डीन  का रिपोर्ट आने के बाद आगे की कारवाई होगी। अभी लापरवाही का मामला दर्ज है। पुलिस ने डॉक्टर्स की पूछताछ भी शुरू की है।

2 महीने पहले ही 27 अप्रैल को सानवी का बर्थडे एक अनाथ बच्चों के स्कुल में बड़ी धूमधाम से मनाया था। 3 साल की मासूम सानवी को डांस का काफी शौख था। सानवी आज इस दुनिया में नहीं है इसपर माता-पिता का विश्वास नहीं है।

Latest India News