1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महाराष्ट्र के नासिक में सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के नासिक में सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक तेज रफ्तार कार के एक ऑटोरिक्शा में टक्कर मार देने के कारण चार लोगों की मौत हो गयी। घोटी थाना के एक अधिकारी ने बताया कि कल शाम कई यात्रियों को लेकर ऑटोरिक्शा उंबरकोन गांव की ओर जा रहा था।

<p>4 dead in road accident in Maharashtra Nashik</p>- India TV Hindi
4 dead in road accident in Maharashtra Nashik

नासिक: महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक तेज रफ्तार कार के एक ऑटोरिक्शा में टक्कर मार देने के कारण चार लोगों की मौत हो गयी। घोटी थाना के एक अधिकारी ने बताया कि कल शाम कई यात्रियों को लेकर ऑटोरिक्शा उंबरकोन गांव की ओर जा रहा था। उसी समय विपरीत दिशा से आ रही कार ने यहां से करीब 40 किलोमीटर दूर सिन्नार घोटी रोड पर उसमें टक्कर मार दी। (कोलकाता: नौसेना के जहाज में लगी आग पर काबू पाया गया )

उन्होंने बताया कि हादसे में ऑटोरिक्शा में सवार चार लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि कार चालक फरार हो गया और उसे पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया गया है।

अधिकारी ने बताया कि पीड़ितों की पहचान अविनाश दालभगत (22), भास्कर कोरडे (65), शिवराम सरूक्ते (42) और अर्जुन सरूक्ते (40) के रूप में की गयी है। उन्होंने बताया कि शवों के पोस्टमार्टम के लिए घोटी के एक अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि हादसे के सिलसिले में मामला दर्ज किया गया है।

Latest India News