1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोलकाता: नौसेना के जहाज में लगी आग पर काबू पाया गया

कोलकाता: नौसेना के जहाज में लगी आग पर काबू पाया गया

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jun 18, 2018 09:47 am IST,  Updated : Jun 18, 2018 09:47 am IST

बंगाल की खाड़ी में एमवी एसएसएल कोलकाता में 14 जून की रात लगी आग पर आखिकार रविवार को काबू पा लिया गया। विंग कमांडर निखिल मेहरोत्रा और फ्लाइट लेफ्टिनेंट अतुल मिश्रा के नेतृत्व में इस मिशन को पूरा किया गया।

kolkata- India TV Hindi
kolkata

कोलकाता: बंगाल की खाड़ी में एमवी एसएसएल कोलकाता में 14 जून की रात लगी आग पर आखिकार रविवार को काबू पा लिया गया। विंग कमांडर निखिल मेहरोत्रा और फ्लाइट लेफ्टिनेंट अतुल मिश्रा के नेतृत्व में इस मिशन को पूरा किया गया। एमआई-17 वी-5 हेलीकॉप्टर की मदद से आग बुझाई गई। (नीरव मोदी के पास कम- से-कम आधा दर्जन भारतीय पासपोर्ट, दर्ज होगी FIR )

हेलीकॉप्टर को फ्रेजरगंज हार्बर हेलीपैड से ऑपरेट किया गया। हालांकि यह आकार में छोटा ही है। भारतीय तटरक्षक बल और हार्बर अधिकारियों की मदद से लगभग 15,000 लीटर पानी जहाज पर डाला गया।

विंग कमांडर मेहरोत्रा ने कहा, "जहाज में चारों ओर आग लगी थी और काला एवं घना धुआं उठ रहा था, ऐसे में इस आग को बुझाना बहुत चुनौतीपूर्ण रहा।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत