A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पश्चिम बंगाल से तबाही का जखीरा बरामद, पुलिस ने जब्त किए 50 बम, नौ लोग गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल से तबाही का जखीरा बरामद, पुलिस ने जब्त किए 50 बम, नौ लोग गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल पुलिस ने हावड़ा जिले के आम्टा क्षेत्र से 50 जिंदा बम बरामद कर नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।

<p>Representative Image</p>- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV Representative Image

हावड़ा: पश्चिम बंगाल पुलिस ने हावड़ा जिले के आम्टा क्षेत्र से 50 जिंदा बम बरामद कर नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर सोमवार को कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चंद्रपुर और सेरपुर गांवों में छापेमारी कर बम बरामद किये। 

आम्टा पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि बम निरोधक दस्ते ने विस्फोटकों को निष्क्रिय कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच शुरू कर दी गयी है। 

Latest India News