नई दिल्ली: देश के 75 प्रतिशत ग्रामीण घरों की मासिक आय 79 डॉलर यानी 5,000 रुपये से भी कम है। ग्रामीण क्षेत्रों के 51 प्रतिशत घर आजीविका के लिए मेहनत-मजदूरी करते हैं। 28 प्रतिशत के पास कोई मोबाइल फोन या अन्य संचार सुविधा नहीं है।
सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना (SICC) सर्वेक्षण के जारी आंकड़ों के मुताबिक, ग्रामीण क्षेत्रों के सात करोड़ से अधिक घर या तो परिसंपत्तियों या फिर सामाजिक-आर्थिक लाभों से वंचित हैं। 83 करोड़ भारतीय या 69 प्रतिशत आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है।
SICC की यह रपट ऐसे समय में आई है, जब मूडीज जैसे अंतर्राष्ट्रीय क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि ग्रामीण भारत का धीमा विकास देश की पूरी अर्थव्यवस्था की रफ्तार रोक सकता है।
अगली स्लाइड में पढ़े- रिर्पोट में भारत की 77 प्रतिशत आबादी को गरीब बताया गया
Latest India News